बंगाल चुनाव: खड़गपुर में भाजपा कार्यकर्ता नाराज, नहीं पसंद आया पार्टी उम्मीदवार

Date:

बंगाल चुनाव: खड़गपुर में भाजपा कार्यकर्ता नाराज, नहीं पसंद आया पार्टी उम्मीदवार

Bengal Election: कोलकाता/खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामाप्रसाद गिरि को बदलने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खड़गपुर शहर के कौशल्या मोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की. घटना के दौरान कुछ समय के लिए कार्यालय में तनावपूर्ण और उत्तेजित माहौल बन गया. बताया गया है कि भाजपा ने नारायणगढ़ विधानसभा सीट से रामाप्रसाद गिरि को उम्मीदवार घोषित किया है.

स्थानीय नेताओं से चर्चा नहीं

पार्टी के फैसले से नाराज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उम्मीदवार चयन से पहले स्थानीय नेताओं से कोई चर्चा नहीं की गयी. कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि पूर्व में भी रामाप्रसाद गिरि को चुनावी टिकट दिया गया था, लेकिन उस समय पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. इसी कारण इस बार उन्हें हटाकर किसी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग उठाई जा रही है.

तृणमूल ने बताया पार्टी संस्कृति

हंगामे की सूचना मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ. इस मामले में भाजपा नेताओं ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. तृणमूल का कहना है कि मारपीट, तोड़फोड़ और आपसी विवाद भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा बन चुके हैं. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद एकजुट नहीं रह सकते, वे तृणमूल को तोड़ने की बात करते हैं, जो वर्तमान परिस्थितियों में हास्यास्पद प्रतीत होता है.

Also Read: भाजपा ने बदली चुनावी स्ट्रैटजी, बंगाल में अब सिर्फ अपनों पर भरोसा

The post बंगाल चुनाव: खड़गपुर में भाजपा कार्यकर्ता नाराज, नहीं पसंद आया पार्टी उम्मीदवार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Evloev upsets Murphy, sets up featherweight title shot against Volkanovski | Mixed Martial Arts News

Movsar Evloev rallies after a point deduction against the...

IPL 2026: Can Hardik Pandya end Mumbai Indians’ title drought? | Cricket News

Hardik Pandya (Image credit: BCCI/IPL) Despite persisting...

‘They are at the biggest loss’ – Aakash Chopra names most-affected team with injury crisis ahead of IPL 2026 | CricTracker

Former India batter-turned-commentator Aakash Chopra has namedropped Sunrisers Hyderabad...

बंगाल चुनाव: बरानगर में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, होर्डिंग हटाने पर हुई मारपीट में कई घायल

मुख्य बातेंभाजपा कार्यालय में तोड़फोड़10 कार्यकर्ता घायलपुलिस पर निष्क्रिय...
Join Us WhatsApp