
PM Modi Rally : रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की रैलियों में उमड़ी भीड़ चार मई के नतीजों की झलक है. पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, वहां-वहां बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ‘निर्मम सरकार’ के कथित भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र (व्हाइट पेपर) बीजेपी जारी करेगी.
घुसपैठियों को अपना सामान पैक करना शुरू कर देना चाहिए : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को अपना सामान पैक करना शुरू कर देना चाहिए, उनके जाने का समय आ गया है. अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन ने पश्चिम बंगाल के हर नागरिक को भय के अलावा कुछ नहीं दिया. तृणमूल सरकार की योजनाओं को बीजेपी नहीं रोकेगी, लेकिन उसके भ्रष्टाचार और लूट का अंत करेगी.
#WATCH | Purba Bardhaman: While addressing a public rally, Prime Minister Narendra Modi says, "… The BJP will release a White Paper regarding corruption and law and order so that every TMC goon, syndicate, and corrupt MLA or minister can be held fully accountable under the… pic.twitter.com/0XkvAkfEx2
— ANI (@ANI) April 11, 2026
व्हाइट पेपर को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि व्हाइट पेपर से हर कथित अपराधी, सिंडिकेट से जुड़े लोग और भ्रष्ट विधायक या मंत्री कानून के दायरे में आएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक आयोग बनाया जाएगा, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके.
पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
1. पीएम मोदी ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
2. मोदी ने कटवा में चुनावी रैली में कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ‘निर्मम’ सरकार की नीतियों ने पश्चिम बंगाल में आलू किसानों का भविष्य बर्बाद कर दिया.
3. पीएम ने कहा कि सिंडिकेट सिस्टम की जगह हर काम के लिए पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया लागू की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि TMC से जुड़े लोग बालू खनन जैसे कामों पर कब्जे के लिए आपस में लड़ रहे हैं. साथ ही उन्होंने कटवा ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इसके पीछे की साजिश सब जानते हैं.
4. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी की सरकार बनने पर ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था मजबूत की जाएगी.
5. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में इस बार खेला होगा. भय मुक्त सरकार से छुटकारा दिलाएंगे.
6. पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना लागू की जाएगी.
The post बंगाल चुनाव : बोले पीएम मोदी- घुसपैठियों के जाने का समय आ गया appeared first on Prabhat Khabar.


