बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

Date:

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ी है. वर्ष 2011 से राज्य की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए 2026 का विधानसभा चुनाव महज एक चुनाव नहीं, उसके अस्तित्व और ‘बंगाल मॉडल’ की साख की लड़ाई है. भ्रष्टाचार के आरोपों, गुटबाजी और 15 साल पुरानी सत्ता से उपजे असंतोष के बीच ममता बनर्जी ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं और ‘बंगाली अस्मिता’ को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है.

74 विधायकों के टिकट काटकर ‘क्लीन इमेज’ की कोशिश

पार्टी ने इस बार नियंत्रित बदलाव (Controlled Change) की रणनीति अपनायी है. लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए टीएमसी ने एक साथ 74 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संगठन के भीतर पीढ़ीगत बदलाव और सत्ता-विरोधी लहर को कुंद करने की ममता बनर्जी की एक सोची-समझी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ है.

टीएमसी का ट्रम्प कार्ड है कल्याणकारी राजनीति

तृणमूल कांग्रेस के अभियान का मुख्य स्तंभ उसकी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हैं, जिसने जमीन पर एक बड़ा और वफादार लाभार्थी वर्ग (Beneficiary Class) तैयार किया है. बंगाल की टीएमसी सरकार की प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं.

  • लक्ष्मी भंडार : महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें साइलेंट वोटर में बदला.
  • कन्याश्री : छात्राओं के बीच ममता की ‘दीदी’ वाली छवि को मजबूत किया.
  • स्वास्थ्य साथी : स्वास्थ्य सेवाओं के जरिये ग्रामीण और कमजोर वर्गों को पार्टी से जोड़ा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Election 2026: बंगाली पहचान बनाम बाहरी का नैरेटिव

टीएमसी ने एक बार फिर ‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय’ (बंगाल अपनी ही बेटी को चाहता है) के नारे के साथ क्षेत्रीय गौरव को हवा दी है. पार्टी भाजपा को ‘बाहरी नेताओं द्वारा संचालित’ बताकर चुनाव को ‘बंगाली संस्कृति बनाम बाहरी राजनीति’ के रूप में पेश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

मतदाता सूची विवाद बिगाड़ सकता है चुनावी गणित

चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ने नया विवाद खड़ा कर दिया. टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के प्रभाव में उन जिलों से नाम हटाये जा रहे हैं, जहां हमारा आधार मजबूत है. जब लोगों को लगता है कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार हो रहा है, तो यह मुद्दा अन्य सभी चुनावी समीकरणों पर हावी हो जाता है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

तृणमूल कांग्रेस की 5 बड़ी चुनौतियां

  • सांप्रदायिक ध्रुवीकरण : 2019 के बाद से भाजपा का बढ़ता ग्राफ और ध्रुवीकरण की राजनीति.
  • भ्रष्टाचार के आरोप : स्थानीय प्रशासन और गुटबाजी से पैदा हुआ जनता का असंतोष.
  • बेरोजगारी : युवाओं के बीच रोजगार का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस के लिए चिंता का सबब.
  • एसआईआर विवाद : मतदाता सूची से नाम हटने का असर चुनावी नतीजों पर पड़ने की आशंका.
  • पीढ़ीगत संघर्ष : पुराने दिग्गजों और नये चेहरों के बीच संगठन को संतुलित करना.

इसे भी पढ़ें

TMC में टिकट युद्ध : ममता बनर्जी के फैसले से नाराज राजगंज के विधायक खगेश्वर रॉय बोले- पैसों ने मुझे हरा दिया

ममता बनर्जी ने टीएमसी के 74 विधायकों की कर दी छुट्टी, शुभेंदु अधिकारी से भवानीपुर में होगा नंदीग्राम का हिसाब

TMC में शामिल होते ही ‘चुनावी योद्धा’ बने शिव शंकर पॉल, तनुश्री हांसदा और मतीन साहब, जानें दीदी का गेमप्लान

ममता बनर्जी का मिशन 226: भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, 291 सीटों पर TMC कैंडिडेट फाइनल, जानें क्या है दीदी का मास्टर प्लान

The post बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Father-son duo held for stealing computer parts worth ₹80L

The Govindapura police have arrested a father-son duo in...

महिला को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये का लगाया चूना

Jharkhand Cyber Crime News, पूर्वी सिंहभूम (रंजन कुमार): पूर्वी...

Can Loan Expansion and Improving Margins Deliver Upside Ahead?

Synopsis: Investec maintains a Buy rating on RBL Bank,...
Join Us WhatsApp