बंगाल चुनाव 2026 का ऐलान : जानिए कब पड़ेगा वोट और किस दिन आएगा रिजल्ट

Date:

बंगाल चुनाव 2026 का ऐलान : जानिए कब पड़ेगा वोट और किस दिन आएगा रिजल्ट

West Bengal Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का ऐलान हो गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग होगी. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जायेगा. पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान कराये जायेंगे. सभी 294 सीटों पर एक साथ 4 मई को मतगणना होगी. चीफ इलेक्शन कमिश्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू और इलेक्शन कमिश्नर डॉ विवेक जोशी भी मौजूद थे.

बंगाल चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रम सीट और तारीख सीट और तारीख
कितनी सीटों पर होगी वोटिंग 152 142
अधिसूचना जारी करने की तारीख 30 मार्च 2026 02 अप्रैल 2026
नामांकन की अंतिम तारीख 06 अप्रैल 2026 09 अप्रैल 2026
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 07 अप्रैल 2026 10 अप्रैल 2026
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 09 अप्रैल 2026 13 अप्रैल 2026
वोटिंग की तारीख 23 अप्रैल 2026 29 अप्रैल 2026
काउंटिंग की तारीख 04 मई 2025 04 मई 2026
चुनाव की प्रक्रिया हो जायेगी पूरी 06 मई 2026 06 मई 2026

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आंकड़े

कुल विधानसभा सीटें 294
बहुमत का आंकड़ा 148
वोटिंग की तारीख 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026
मतगणना की तारीख 4 मई 2026
सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय बलों ने 14 मार्च को पूरा किया रूट मार्च

बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर होती है वोटिंग

पश्चिम बंगाल में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 294 है. इसमें सामान्य सीटों की संख्या 210 है. अनुसूचित जाति (एससी) के 68 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 16 सीटें आरक्षित हैं. इन सभी सीटों पर इस बार कुल 7.04 करोड़ से अधिक वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदाता सूची की गड़बड़ी दूर करने के लिए वर्ष 2025 के अंत में शुरू हुई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया 60 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिये गये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चप्पे चप्पे पर तैनात होंगे केंद्रीय बलों के जवान

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि बंगाल में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित होगी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. इसके लिए सेंट्रल फोर्सेज की 480 कंपनियां पहले ही बंगाल पहुंच चुकीं हैं. कई जिलों में वे रूट मार्च भी कर चुके हैं. आयोग इस बार 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करेगा. सभी 80 हजार मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग और उसके अधिकारियों की नजर रहेगी, ताकि चुनाव में किसी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे. आयोग ने पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए अधिकारियों को पहले ही चेतावनी दे दी है कि अगर चुनाव के पहले या चुनाव के बाद हिंसा होती है और कोई अधिकारी दोषा पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

  • 80,000 मतदान केंद्र होंगे पश्चिम बंगाल में
  • 61,000 के करीब ग्रामीण मतदान केंद्र हैं

8 चरणों में हुए थे 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव

वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों पर 8 चरणों में चुनाव कराये गये थे. यह देश का सबसे लंबा चुनाव था. इतने चरणों में चुनाव कराने के लिए तब इलेक्शन कमीशन की घोर आलोचना हुई थी. 27 मार्च से चुनाव की शुरुआत हुई और 29 अप्रैल तक वोटिंग की प्रक्रिया चली थी. 17 अप्रैल को सबसे अधिक 45 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे. 27 मार्च और 1 अप्रैल 2021 को 30-30 सीटों पर मतदान कराया गया था. सभी 292 विधानसभा सीटों पर मतगणना 2 मई 2021 को हुई थी. 2 उम्मीदवारों के निधन की वजह से मार्च-अप्रैल में 294 में से 292 सीटों पर ही वोटिंग हुई थी. पिछले चुनाव में मतदाताओं की संख्या 7,34,14,746 (7.34 करोड़) थी.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की तारीखें

27 मार्च 2021 को 30 सीटों पर वोटिंग हुई
1 अप्रैल 2021 को 30 सीटों पर वोटिंग हुई
6 अप्रैल 2021 को 31 सीटों पर वोटिंग हुई
10 अप्रैल 2021 को 44 सीटों पर वोटिंग हुई
17 अप्रैल 2021 को 45 सीटों पर वोटिंग हुई
22 अप्रैल 2021 को 43 सीटों पर वोटिंग हुई
26 अप्रैल 2021 को 36 सीटों पर वोटिंग हुई
29 अप्रैल 2021 को 35 सीटों पर वोटिंग हुई

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर

बंगाल चुनाव 2026: क्या आपका नाम भी कट गया है? ऐसे चेक करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम

वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो न हों परेशान, जानें आपके पास क्या हैं विकल्प?

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरण में कराये जा सकते हैं विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी बनाम बीजेपी – 294 सीटों की जंग में कौन मारेगा बाजी?

The post बंगाल चुनाव 2026 का ऐलान : जानिए कब पड़ेगा वोट और किस दिन आएगा रिजल्ट appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Shubman Gill bags Polly Umrigar Award, Smriti Mandhana makes history with fifth BCCI honour | Cricket News

Shubman Gill and Smriti Mandhana (PTI) Shubman Gill...

एससी-एसटी-ओबीसी अधिकारों को लेकर गढ़वा में बैठक, सहयोग मंडली का गठन

भास्कर न्यूज | गढ़वा शनिवार को गढ़वा शहर स्थित...

Hospitals canteens in Kochi struggling amid LPG crisis

The LPG shortage has impacted the hospital...
Join Us WhatsApp