
Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को तृणमूल कांग्रेस ने तगड़ा झटका दिया है. भाजपा के युवा नेता मतिउर रहमान को टीएमसी ने अपने पाले में कर लिया है. मतिउर रहमान ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रात्य बसु की मौजूदगी में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) में शामिल होने की घोषणा की.
14-15 साल पहले बंगाल में सड़क तक नहीं थी – रहमान
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में टीएमसी में शामिल होने के बाद मतिउर रहमान ने कहा कि 14-15 साल पहले पश्चिम बंगाल में कुछ नहीं था. ममता बनर्जी जब सत्ता में आयीं, तो दीदी और अभिषेक बनर्जी ने राज्य में सड़कें बनायीं. विकास के काम किये. विकास के सारे काम ममता बनर्जी की सरकार में ही हुए हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक साल पहले ही भाजपा से दूर हो गया था
मतिउर रहमान ने कहा कि यही वजह है कि आज वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि एक साल पहले ही उनका भाजपा से मोहभंग हो गया था. उन्होंने बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया था. आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर पूरी तरह से भाजपा से अलग हो गये हैं.
मालदा के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा से लड़ चुके हैं चुनाव
मालदा जिले के व्यवसायी और गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं मतिउर रहमान. समाजसेवा के जरिये उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है. हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के गरीबों के लिए लंबे समय से काम करते रहे हैं. 2021 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर हरिश्चंद्रपुर से चुनाव लड़ा था. अल्पसंख्यक बहुल इस विधानसभा सीट पर उन्हें 45 हजार वोट मिले. वह दूसरे नंबर पर रहे थे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा
कुल्टी में माकपा और तृणमूल को छोड़ दर्जनों लोग भाजपा से जुड़े
The post बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी को झटका, मतिउर रहमान तृणमूल कांग्रेस में शामिल appeared first on Prabhat Khabar.




