बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

Date:

TMC Women Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस ने ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का ऐसा मॉडल पेश किया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. इस बार टीएमसी ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है. खास बात यह है कि इनमें से कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनका राजनीति से कभी कोई नाता नहीं था. ये वो महिलाएं हैं, जो खेतों, चाय बागानों और तंग गलियों में रहतीं हैं और अब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक
अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान चलातीं मीता बाग.

मीता बाग : टोटो चालक की पत्नी आरामबाग से लड़ेंगी चुनाव

हुगली जिले के आरामबाग (एससी) विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी मीता बाग की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. तिरोल ग्राम पंचायत के एक अत्यंत गरीब दलित परिवार से आतीं हैं. उनके परिवार की आजीविका का साधन टोटो (ई-रिक्शा) है. उनके पति और बेटे दोनों टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घर का काम निपटाकर मीता ने जमीन पर टीएमसी का झंडा उठाया. पार्टी के लिए काम करने वाली मीता को उसका इनाम मिला है. जिले के बड़े नेताओं को दरकिनार कर ममता बनर्जी ने उनकी मेहनत को सराहा और विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है.

रीना एक्का टोप्पो.

रीना एक्का टोप्पो : चाय बागान की ‘आवाज’ बनीं फांसीदेवा से उम्मीदवार

दार्जिलिंग के मैदानी इलाकों से आने वाली रीना एक्का टोप्पो आज आदिवासी समाज की उम्मीद बन चुकी हैं. उनकी मां कमला चाय बागान में मजदूर थीं. 7 भाई-बहनों में सबसे बड़ी रीना ने बचपन से ही जिम्मेदारियों का बोझ उठाया. फांसीदेवा-2 ब्लॉक में पंचायत समिति सदस्य के रूप में चाय बागान के कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली रीना की छवि बेदाग है. उनके पति आज भी चाय फैक्ट्री में सब-स्टाफ के रूप में काम करते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बर्नाली धारा.

बर्नाली धारा : राष्ट्रपति से सम्मानित ‘आदर्श किसान’ कुलपी से लड़ेंगीं

दक्षिण 24 परगना जिले की रहने वाली बर्नाली धारा महिला सशक्तीकरण का जीता-जागता उदाहरण हैं. एक साधारण गृहिणी से डिस्टिंग्विश्ड फार्मर (Distinguished Farmer) बनने तक का सफर तय कर चुकीं हैं. राष्ट्रपति से दिल्ली में सम्मानित हो चुकीं हैं. उन्होंने लगभग 2,000 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के जरिये सूरजमुखी, नारियल की खेती और पशुपालन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अब उन्हें मौका दिया है कि वह बंगाल विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक बनें और राज्य की महिलाओं के अपलिफ्टमेंट के लिए काम करें.

हमने उन माताओं और बहनों को मौका दिया है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में समाज को रास्ता दिखाया. ये उम्मीदवार केवल नाम नहीं, बल्कि बंगाल के संघर्ष की पहचान हैं.

ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस

चिंतामणि बिहा.

चिंतामणि बिहा : आदिवासियों की मजबूत आवाज को मिला तपन विधानसभा का टिकट

दक्षिण दिनाजपुर जिले की तपन विधानसभा से प्रत्याशी चिंतामणि बिहा ने अपनी जमीनी पकड़ से पार्टी में ऊंचा मुकाम हासिल किया है. बेहद गरीब आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाली चिंतामणि वर्ष 2023 से जिला परिषद की सभाधिपति हैं. वह ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस जिला कोर कमेटी की सदस्य हैं. आदिवासी महिलाओं को संगठित करने में माहिर मानी जाती हैं. उनकी इसी संगठन क्षमता को पहचानकर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उन्हें बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी ने टीएमसी के 74 विधायकों की कर दी छुट्टी, शुभेंदु अधिकारी से भवानीपुर में होगा नंदीग्राम का हिसाब

ममता बनर्जी का मिशन 226: भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, 291 सीटों पर TMC कैंडिडेट फाइनल, जानें क्या है दीदी का मास्टर प्लान

TMC में टिकट युद्ध : ममता बनर्जी के फैसले से नाराज राजगंज के विधायक खगेश्वर रॉय बोले- पैसों ने मुझे हरा दिया

TMC Women Candidates List 2026: सोशल इंजीनियरिंग के मुख्य बिंदु

  • कुल महिला उम्मीदवार : 52 (लगभग 18 प्रतिशत प्रतिनिधित्व)
  • फोकस : ग्लैमर की जगह ग्रासरूट कनेक्ट और ‘एक्स्ट्रा अचीवर’ महिलाओं पर
  • रणनीति : ‘लक्ष्मी भंडार’ की लाभार्थियों को सीधे नेतृत्व में शामिल करना
  • उद्देश्य : भाजपा के महिला और आदिवासी वोट बैंक में सेंध लगाना

इसे भी पढ़ें

TMC में टिकट युद्ध : ममता बनर्जी के फैसले से नाराज राजगंज के विधायक खगेश्वर रॉय बोले- पैसों ने मुझे हरा दिया

बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

आमडांगा के 3 बार के विधायक रफीकुर रहमान ने TMC के खिलाफ खोला मोर्चा, टायर जलाकर समर्थकों का प्रदर्शन

बंगाल चुनाव 2026: इलेक्शन कमीशन से टीएमसी की मांग- रद्द हो दिलीप घोष की उम्मीदवारी, जानें क्या है पूरा मामला

The post बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: Top 3 Punjab Kings batters to watch out for | CricTracker

The Punjab Kings head into the Indian Premier League...

Chaitra Navratri starts today, auspicious time for Kalash installation throughout the day from 6.41 am

रांची5 घंटे पहलेकॉपी लिंकरांची | चैत्र नवरात्र गुरुवार से...
Join Us WhatsApp