बंगाल में एसआइआर : दोपहर बाद आयेगी वोटरों की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Date:

बंगाल में एसआइआर : दोपहर बाद आयेगी वोटरों की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

SIR in Bengal: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए विचाराधीन श्रेणी में आने वाले वोटरों की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट सोमवार को जारी होगी. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, पहली सूची सोमवार शाम चार बजे तक जारी होगी. आगे से प्रत्येक शुक्रवार को चरणबद्ध तरीके से जारी की जायेगी. यह सूची प्रत्येक जिले के जिला निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचेगी. वहां से इसे बूथों पर प्रदर्शित किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तक 27 लाख 30 हजार नामों का निर्धारण हो चुका है. सूची में 10 लाख नाम शेष हैं. आयोग को शुक्रवार तक 40 लाख बूथों की पूरक सूची प्राप्त हो चुकी है.

सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग सक्रिय

सोमवार को पूरक सूची जारी होने से पहले आयोग कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में व्यस्त है. आयोग पूरक सूची जारी होने से पहले उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए भी सतर्क है. सूची जारी होने के बाद, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे. कड़ी निगरानी भी रखी जाएगी। बूथ-दर-बूथ सूची जारी होने के बाद, यह सूची अंतिम सूची की तरह ही ऑनलाइन उपलब्ध होगी.

यहां कर सकते हैं अपने नाम को सर्च

बंगाल में कुल 60 लाख विचाराधीन वोटरों में से अब तक 28 लाख मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन हो गया है. मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी. पूरक सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारी (डीइओ) को भेज दिये जायेंगे. सूची को ब्लॉक के प्रशासनिक कार्यालयों में भी लगा दिया जायेगा. मतदाता अपना नाम चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in / ECINET mobile app) पर भी देख सकते हैं.

700 से अधिक लोग जांच रहे दस्तावेज

जानकारी के अनुसार, विचाराधीन की श्रेणी के मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच के लिए 700 से अधिक न्यायिक अधिकारियों को काम पर लगाया गया है. ईद के पहले पहली पूरक सूची जारी करने की बात थी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे अगले कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया. पूरक सूची को दो भागों में बांटा गया है. पहले भाग में उन मतदाताओं के नाम रहेंगे, जिनके दस्तावेजों में कोई त्रुटि नहीं मिली, जबकि दूसरे भाग में हटाये गये मतदाताओं के नाम रहेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो यहां करें अपील

यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या उसे हटा दिया गया है, तो उस निर्णय के विरुद्ध न्यायाधिकरण में अपील की जा सकती है. सेवानिवृत्त न्यायाधीशों से गठित 19 न्यायाधिकरणों में कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवज्ञानम, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बिस्वजीत बसु, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रणजीत कुमार बाघ और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संपथी चटर्जी जैसे नाम शामिल हैं. 23 जिलों के लिए कुल 19 सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

The post बंगाल में एसआइआर : दोपहर बाद आयेगी वोटरों की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी से मिलाया हाथ, बंगाल चुनाव में AIMIM से हुआ गठबंधन

मुख्य बातेंहैदराबाद में हुई गठबंधन की घोषणाबहुत दिनों से...

Blaze at 24-storey Mumbai high-rise, elderly woman dead

2 min readMumbaiMar 23, 2026 10:57 AM IST A senior...
Join Us WhatsApp