बंगाल में भूकंप, तीव्रता कम लेकिन दार्जिलिंग में घर से बाहर निकले लोग

Date:

बंगाल में भूकंप, तीव्रता कम लेकिन दार्जिलिंग में घर से बाहर निकले लोग

Earthquake: कोलकाता. बंगाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. शुक्रवार की सुबह दार्जिलिंग में 2.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी, लेकिन लोग घरों से बाहर निकल गये. इस बार भी भूकंप का केंद्र सिक्किम बताया जा रहा है. पिछले एक माह के अंदर इस इलाके में झटके पर झटके आ रहे हैं. वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इस लगातार आ रहे भूकंप को लेकर काफी चिंतित हैं. कल भी सिक्किम के मंगन में 3.9 और 3.7 तीव्रता के 16 भूकंप के झटके आए थे.

सुबह चार बजे डोली धरती

पिछले एक माह से उत्तर बंगाल के इलाके में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. सिक्किम में आए भूकंप से उत्तरी बंगाल भी हिल रहा है. आज उत्तरी बंगाल में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 4 बजे तक इस भूकंप के कारण उत्तरी बंगाल में भी झटके महसूस किए गए. सुबह-सुबह आये इस भूकंप का पता कम ही लोगों को हुआ. अधिकतर लोग सोये हुए थे. हालांकि जो जगे थे वो भूकंप के झटके के बाद घर से बाहर निकल आये.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चार दिनों में 40 झटके

कल सिक्किम में एक ही दिन में 16 भूकंप आए. इससे पहले, फरवरी की शुरुआत में, पड़ोसी राज्य में लगातार भूकंप आ रहे थे. चार दिनों में 40 से अधिक भूकंप आए. लगातार भूकंपों के फिर से शुरू होने से भूवैज्ञानिक चिंतित हैं कि कहीं यह किसी बड़े भूकंप का ‘पूर्वाभास’ तो नहीं है. छोटे भूकंप अक्सर बड़े भूकंप से पहले आते हैं. यह प्रकृति की चेतावनी है. 2011 में सिक्किम में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे व्यापक तबाही हुई थी. सिक्किम और पड़ोसी राज्य उत्तरी बंगाल में इस समय लगातार भूकंपों के कारण दहशत का माहौल है.

Also Read: बंगाल के स्कूलों में CISF के ठहराव से शिक्षा मंत्री नाराज, बोले- पाठशाला को धर्मशाला बना दिया

The post बंगाल में भूकंप, तीव्रता कम लेकिन दार्जिलिंग में घर से बाहर निकले लोग appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

क्या होती है NCERT की फुल फॉर्म?

क्या होती है NCERT की फुल फॉर्म?

जोराग में कुआं में डूबने से महिला की मौत

गुमला|सदर थाना क्षेत्र के जोराग निवासी 50 वर्षीय बिरस...
Join Us WhatsApp