बंगाल में ECI ने 13 IAS और 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Date:

WB IAS-IPS Transfer List: बंगाल चुनाव 2026 की घोषणा के बाद से निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) एक्शन में है. मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर समेत राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर का तबादला करने के बाद बुधवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर फेरबदल के आदेश दिये.

13 आईएएस को डीएम और डीईओ बनाया गया

आयोग ने 13 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया. चुनाव आयोग ने कई जिलों में नये जिलाधिकारियों (DM) की नियुक्ति की है, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के रूप में भी नामित किया गया है. पुलिस महकमे में डीआईजी (DIG) स्तर के अधिकारियों को बदलकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की कोशिश की गयी है.

ये अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. इनमें से कई अधिकारी जिला स्तर पर चुनाव की तैयारियों और संचालन की बारीकी से निगरानी करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भी कार्य करेंगे.

अधिकारी, चुनाव आयोग

WB IAS Transfer List: 13 जिलों में नये चुनावी कप्तान

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये अधिकारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में इलेक्शन कमीशन के लिए ‘आंख और कान’ की भूमिका निभायेंगे. नियुक्त किये गये नये डीएम-सह-डीईओ की सूची इस प्रकार है.

अधिकारी का नाम नया पदभार (जिला/क्षेत्र)
जितिन यादव कूच बिहार
संदीप घोष जलपाईगुड़ी
विवेक कुमार उत्तर दिनाजपुर
राजनवीर सिंह कपूर मालदा
आर अर्जुन मुर्शिदाबाद
श्रीकांत पल्ली नदिया
श्वेता अग्रवाल पूर्वी बर्धमान
शिल्पा गोरिसरिया उत्तर 24 परगना
अभिषेक कुमार तिवारी दक्षिण 24 परगना
हरिशंकर पणिक्कर दार्जिलिंग
टी बालासुब्रमण्यम अलीपुरदुआर
स्मिता पांडे नगर आयुक्त, KMC (DEO कोलकाता उत्तर)
रणधीर कुमार DEO कोलकाता दक्षिण

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

WB IPS Transfer List: 5 रेंज को मिले नये DIG

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण रेंज में नये डीआईजी तैनात किये हैं. इस तरह 5 रेंज को नये डीआईजी मिले हैं. इनकी लिस्ट इस प्रकार है.

आईपीएस ऑफिसर का नाम पद पदस्थापन का रेंज
राठौड़ अमित कुमार भरत डीआईजी रायगंज रेंज
अजीत सिंह यादव डीआईजी मुर्शिदाबाद
श्रीहरि पांडे डीआईजी बर्धमान
कंकर प्रसाद बारुई डीआईजी प्रेसीडेंसी रेंज
अंजली सिंह डीआईजी जलपाईगुड़ी

19 मार्च तक रिपोर्ट करने का आदेश

निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में साफ कर दिया है कि इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये. आईएएस अधिकारियों को 19 मार्च दोपहर 3 बजे तक और आईपीएस अधिकारियों को सुबह 11 बजे तक कार्यभार संभालकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उन्हें चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी कार्य में नहीं लगाया जायेगा.

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान

इससे पहले 15 मार्च को बंगाल चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना का तबादला कर दिया था. इसके बाद आयोग ने बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को भी पद से हटा दिया. बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान होना है. 4 मई को मतगणना होगी. उसी दिन तय होगा कि बंगाल में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ‘सुपर एक्टिव’ इलेक्शन कमीशन, 19 IPS का ट्रांसफर, 478 ऑब्जर्वर भेजे

बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव आयोग ने 12 जिलों के SP बदले

चुनाव आयोग पर भड़की ममता बनर्जी, नौरकशाहों के तबादले पर ज्ञानेश कुमार को लिखा पत्र

चुनाव आयोग ने डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को पद से हटाया

The post बंगाल में ECI ने 13 IAS और 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp