बंदूक छोड़ो, घर लौटो! झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा के परिजनों को समझाया पुनर्वास का रास्ता

Date:

गिरिडीह, (धर्मेंद्र गुप्त) : एक करोड़ रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली मिसिर बेसरा को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने की दिशा में पुलिस ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं. इसी क्रम में मंगलवार को एएसपी सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद गिरिडीह जिला स्थित खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह ओपी अंतर्गत मंदनाडीह गांव स्थित उसके घर पहुंचे. यहां अधिकारियों ने उसके परिजनों से मुलाकात कर सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति की विस्तार से जानकारी दी.

अधिकारियों ने आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड सरकार की नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कानूनी राहत के साथ-साथ पुनर्वास के लिए आर्थिक और सामाजिक सहायता भी दी जाती है. उनका उद्देश्य ऐसे लोगों को मुख्यधारा में वापस लाना है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें. बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से अपील की कि वे किसी भी माध्यम से मिसिर बेसरा तक संदेश पहुंचाएं और उसे हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए समझाएं.

Also Read: CBI के शिकंजे में रेलवे इंजीनियर! बोकारो में घूस लेते धराया, बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी ‘कमीशन’

परिजनों ने अधिकारियों को दिया भरोसा

पुलिस का मानना है कि परिवार के जरिये संवाद स्थापित कर उसे आत्मसमर्पण के लिए राजी किया जा सकता है. बैठक के बाद परिजनों ने भी आश्वासन दिया कि वे उससे संपर्क करने की कोशिश करेंगे और उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाने का प्रयास करेंगे. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति और विकास के लिए नक्सल गतिविधियों पर रोक जरूरी है. इस दिशा में आत्मसमर्पण नीति एक प्रभावी कदम साबित हो सकती है. मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद समुद्र ने छीनी जिंदगी, 3 दिन बाद मिला बीटेक छात्र अनिमेष का शव

The post बंदूक छोड़ो, घर लौटो! झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा के परिजनों को समझाया पुनर्वास का रास्ता appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Universal health coverage by 2033 on govt roadmap, says FM Sitharaman

Health insurance has become a priority area...

Darbhanga Census 2027 Training Starts

दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार...

Video: What we know about Israel’s assault on southern Lebanon | Hezbollah

NewsFeedThe Israeli military has launched waves of air raids...
Join Us WhatsApp