![]()
पूर्णिया में बंद घर से 30 लाख की संपत्ति की चोरी हो गई। बेटे का दाह संस्कार करने गृह स्वामी घर की रखवाली का जिम्मा दो स्टाफ को देकर पैतृक गांव गए थे। चोरी का आरोप इन्हीं दो स्टाफ पर है। कमरे में रखा सोने चांदी, हीरे के जेवरात, महंगे कपड़े और 92 हजार कैश गायब है। घर में हुई चोरी को लेकर गृहस्वामी ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। पुलिस इस मामले में दो युवकों से पूछताछ कर रही है। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड वार्ड 19 की है। पीड़ित गृह स्वामी की पहचान के.हाट थाना क्षेत्र के फोर्ड कंपनी चौक के आकाशवाणी रोड वार्ड-19 निवासी मोहन खेतान (62) के रूप में हुई है। मोहन खेतान मूल रूप से सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र के बलवाहाट के रहने वाले हैं। पीड़ित मोहन खेतान ने बताया कि बीते 21 फरवरी को उनके बेटे का निधन हो गया था। बेटे का दाह संस्कार करने अपने पैतृक घर गए थे। घर की रखवाली के लिए वनभाग के रहने वाले जियाबुल और नेवालाल चौक के रहने वाले सुनील राय को करने दी थी। 27 फरवरी की रात समय करीब 2:48 बजे वनभाग के रहने वाले मेरे स्टाफ मो जियाबुल ने फोन कर मुझे बताया कि घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वे पैतृक घर से निकल कर आकाशवाणी रोड स्थित घर पहुंचे। घर के कमरे का ताला टूटा था। 92 हजार कैश गायब थे कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। महंगे कपड़े, अलमीरे में रखे रखे सोने चांदी और हीरे के लाखों के जेवरात और करीब 92 हजार कैश गायब थे। चोरी हुई संपत्ति की कीमत करीब 30 लाख है। घर पहुंचकर मो जियाबुल से पूछताछ करने पर उसने मनगढ़ंत कहानी बनाई। सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर उनके ऊपर संदेह हुआ। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी गई। चोरी की घटना को लेकर स्थानीय के. हाट थाना में आवेदन दिया गया है। दोनों युवकों को संदेह के आधार पर पुलिस को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों पड़ोस के ही एक घर में करीब 2 लाख के संपत्ति की चोरी हो गई थी। इलाके में स्मैकरों का गढ़ है। ये स्मैकर ही बंद घरों को टारगेट करते हैं। चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मिले आवेदन पर संदेह के आधार पर दो लोगों को थाने लाया गया है। मिले सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच की जा रही है।
बंद घर से 30 लाख के सामान की चोरी:पूर्णिया से बेटे का दाह संस्कार करने पैतृक गांव गए थे गृहस्वामी, स्टाफ पर चोरी का आरोप
Date:




