Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर पुलिस ने 131 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:3 दिन के अभियान में 3.62 लाख रुपए का जुर्माना वसूला, 165 मामलों में निष्पादन की कार्रवाई


बक्सर एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में बक्सर पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 131 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 160 वाहनों से 3.62 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 84 विभिन्न कांडों में वांछित आरोपी और 47 वारंट के मामलों में फरार चल रहे लोग शामिल हैं। अभियान के तहत वाहन जांच भी तेज की गई। कुल 963 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 160 वाहनों से 3,62,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। 165 मामलों में निष्पादन की कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान वारंट, कुर्की और इस्तेहार से जुड़े मामलों के निष्पादन पर भी जोर दिया गया। कुल 165 मामलों में तामिला/निष्पादन की कार्रवाई हुई, जिनमें 42 जमानती वारंट (BW), 118 गैर-जमानती वारंट (NBW), 2 इस्तेहार और 3 कुर्की से संबंधित मामले थे। जिले के विभिन्न थानों में इस अभियान के तहत सक्रियता देखी गई। बक्सर नगर, औद्योगिक थाना, मुफस्सिल, राजपुर और ब्रह्मपुर जैसे क्षेत्रों में पुलिस ने बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां कीं और वारंटों का निष्पादन किया। अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि “अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन को प्राथमिकता दी जा रही है। आम जनता की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी चलाए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Spread the love

Popular Articles