बक्सर में रोड एक्सीडेंट में सास-बहू की मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने बक्सर-इटाढ़ी रूट जाम किया, देवर घायल

Date:


बक्सर में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में सास और बहू की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग को हुकहां के पास आगजनी कर जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने तथा जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जलवासी गांव निवासी मदन पासवान अपनी मां और भाभी को बाइक से बक्सर से अपने गांव लौट रहे थे। डीएवी स्कूल के समीप किसी का फोन आने पर मदन ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और फोन पर बात करने लगे। उनकी मां और भाभी बाइक पर ही बैठी हुई थीं। बाइक पर बैठी दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठी दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में अनिता देवी उम्र – 50 (सास) और प्रियंका देवी उम्र – 24 (बहू) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आंशिक रूप से घायल मदन पासवान को संभाला। मदन पासवान ने अपनी मां और भाभी को मृत देखकर गहरा सदमा लगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। ट्रक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, ग्रामीणों ने हुकहां के पास ट्रक को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर और आगजनी करते हुए बक्सर-इटाढ़ी मार्ग को जाम कर दिया। वे प्रशासन से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp