बक्सर में 27 को बड़े वाहनों की नो एंट्री:सुबह 4 बजे से कई मार्गों पर प्रतिबंध, फोर व्हीलर के लिए बदला रूट, अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

Date:


बक्सर में चोल मुंडन और गंगा स्नान के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 फरवरी 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। आमजन की सुविधा और जाम से बचाव के लिए सुबह 04:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, थाना चौक से ज्योति चौक, थाना चौक से नाथबाबा पुल, थाना चौक से रामरेखा घाट पीपी रोड होते हुए पुराना सदर अस्पताल मार्ग, मुनीम चौक-जमुना चौक-ठठेरी बाजार-थाना चौक तथा सिंडिकेट–जमुना चौक–थाना चौक और मठिया पुल–मुनीम चौक मार्ग पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। फोर व्हीलर के लिए रूट तय
चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ये वाहन सिंडिकेट, बाईपास के रास्ते ज्योति चौक होते हुए आईटीआई रोड के रास्ते मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया की तरफ जाएंगे। इसी प्रकार, गोलम्बर से सिंडिकेट–ज्योति चौक–अंबेडकर चौक के रास्ते इटाढ़ी गुमटी मार्ग की तरफ चलेंगे। ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के लिए अलग रूट तय किया गया है, जिससे शहर के भीतर यातायात सुचारू बना रहे। पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैक्टर, पिकअप और बसों के लिए हवाई अड्डा मैदान, गोलम्बर पार्किंग स्थल और रेलवे मैदान निर्धारित किए गए हैं। किला मैदान में पार्किंग की सुविधा होगी
चार व तीन पहिया वाहनों के लिए सिंडिकेट, आईटीआई मैदान, बाजार समिति ग्राउंड और किला मैदान में पार्किंग की सुविधा होगी। दोपहिया वाहन किला मैदान तथा थाना चौक से ज्योति चौक मार्ग के किनारे पार्क किए जा सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, मरीज और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को नो एंट्री से छूट रहेगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र तथा रेलवे यात्रियों को टिकट साथ रखने की सलाह दी गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन का प्रयोग न करें। गौरतलब है कि 27 फरवरी को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर एवं पिकअप की पूर्ण नो एंट्री लागू रहेगी। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp