बक्सर में 55 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या:सब्जी विक्रेता से चल रहा था विवाद, सिर-शरीर पर गंभीर चोट लगने से गई जान

Date:


बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन्स स्थित तुरहा टोली में मंगलवार रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिविल लाइन्स, तुरहा टोली के निवासी रामलाल सेठ के बेटे मृतक संतोष सेठ (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सब्जी विक्रेता से चल रहा था विवाद परिजन के अनुसार, संतोष सेठ का मोहल्ले के ही एक सब्जी विक्रेता से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात इसी पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद यह जानलेवा हमला हुआ। परिजन के आरोप के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने ईंट-पत्थर से संतोष सेठ पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल संतोष सेठ को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से मोहल्ले में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

क्या शीर्ष कोर्ट बंगाल की हर हत्या की निगरानी करेगी?

संवाददाता, कोलकातासुप्रीम ने मंगलवार को सवाल किया कि क्या...

RRB Group D Answer key 2025-26: Where and how to check RRB provisional answer key

2 min readNew DelhiUpdated: Feb 18, 2026 09:53 AM...
Join Us WhatsApp