बक्सर में CM 592 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन:स्टेडियम-ऑडिटोरियम का भी करेंगे निरीक्षण, 64 विकास योजनाओं की समीक्षा

Date:


नीतीश कुमार के 25 मार्च को प्रस्तावित बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शहर को सजाने-संवारने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। सुबह 11 बजे बक्सर पहुंचेगा सीएम का हेलीकॉप्टर जिला पदाधिकारी साहिला ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह करीब 11 बजे बक्सर हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से आईटीआई मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 31 स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। 592 करोड़ की योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, कुल 41 योजनाओं का उद्घाटन लगभग 106 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा, जबकि 23 योजनाओं का शिलान्यास करीब 486 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर करीब 592 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जो जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्टेडियम और ऑडिटोरियम का भी करेंगे निरीक्षण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री खेल विभाग द्वारा निर्माणाधीन स्टेडियम और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा बनाए जा रहे ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण करेंगे। इससे संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जाएगा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। किला मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम कार्यक्रम के तहत किला मैदान में लगभग आधे घंटे का जनसंवाद भी प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर भी प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य तेज मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रमुख सड़कों और डिवाइडरों की रंगाई-पुताई कर उन्हें नया रूप दिया जा रहा है। जिन मार्गों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला है, वहां विशेष रूप से सफाई, मरम्मत और पेंटिंग का कार्य कराया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सजावट की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफिंग देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक न हो। बैनर-पोस्टर से सजा शहर शहर के प्रमुख स्थानों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाकर सरकार की उपलब्धियों और ‘समृद्धि यात्रा’ की झलक दिखाने का प्रयास किया गया है। इससे पूरे शहर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का दावा- तैयारियां लगभग पूरी जिला प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर बक्सर जिले में उत्साह चरम पर है और प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Tamil Nadu Assembly election 2026: AIADMK releases manifesto; assures free refrigerators to women ration card-holders

Releasing the AIADMK manifesto for the 2026 Assembly election, the party...

Oil at $150 will trigger global recession, says boss of financial giant BlackRock

Larry Fink says if oil prices stay high for...

एरियर-पेंशन बकाया को लेकर रिटायर्ड शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, अप्रैल में होगा जोरदार आंदोलन

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची झारखंड के विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों...
Join Us WhatsApp