![]()
जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में रविवार देर रात बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गिद्धौर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम अदरा देवी बताया है। उसने पुलिस को बताया कि वह लखीसराय जिले के कुरयारी गांव की निवासी है और अचानक चक्कर आने के कारण रास्ता भटककर सेवा गांव पहुंच गई थी। हालांकि, महिला के इस बयान के बावजूद ग्रामीणों के बीच संदेह बरकरार है। इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला के बयान की सत्यता की पुष्टि भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।
बच्चा चोरी के शक में महिला पकड़ी गई:जमुई के सेवा गांव में देर रात हंगामा, पुलिस ने की इन्क्वारी
Date:




