'बच्चे को किस किया फिर गले लगाया':10 वर्षीय छात्र से शिक्षक ने की आपत्तिजनक हरकत, क्लासमेट्स ने देखा; आरोपी अरेस्ट

Date:


शेखपुरा के बरबीघा नगर क्षेत्र स्थित एक सरकारी मध्य विद्यालय में 10 वर्षीय छात्र के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पीड़ित छात्र कक्षा छह का छात्र घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है। पीड़ित बालक कक्षा छह का छात्र है। परिजनों के अनुसार, बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव निवासी शिक्षक सदन कुमार ने छात्र को अपने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। बताया जाता है कि घटना के दौरान कुछ सहपाठियों ने संदिग्ध स्थिति देख ली। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। बाद में सहपाठियों ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों-परिजनों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ा सूचना मिलने पर परिजनों ने बच्चे से पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का दावा है कि परिजनों के सामने शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। विद्यालय में अव्यवस्था का भी आरोप ग्रामीणों ने विद्यालय की प्रशासनिक स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं। बताया गया है कि विद्यालय लंबे समय से कुव्यवस्था का शिकार है। दो शिक्षकों के बीच प्रभार को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके कारण यहां नियमित प्रधानाध्यापक नहीं हैं। पास के कोल्हाराबीघा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विद्यालय में केवल एक स्थायी शिक्षिका पदस्थापित हैं। सदन कुमार को नागडीह में शिक्षक रहते हुए यहां प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। कुल दो शिक्षकों के सहारे कक्षा आठ तक की पढ़ाई संचालित की जा रही थी। इसी दौरान यह गंभीर आरोप सामने आया है। डीपीओ बोले – घटना की रिपोर्ट विभाग को भेजी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। वहीं, शिक्षा विभाग के डीपीओ रवि शास्त्री बरबीघा थाना पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और विभाग को रिपोर्ट भेजी। एसडीपीओ ने कहा- मामले की जांच जारी मामले पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why are experts sounding the alarm on AI risks? | Cybercrime News

In recent months, artificial intelligence has been in the...

Cost of borrowing very stressful, banks need to make interest rates affordable: FM | Business News

1 min readMumbaiNov 18, 2024 06:14 PM IST Union Finance...
Join Us WhatsApp