Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बजट के बाद गिरे शेयर बाजार में India-US Trade Deal ने फूंकी नई जान, सेंसेक्स में आई सुनामी


भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा का असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिल रहा है, खासतौर पर इंडियन स्टॉक मार्केट में. यहां इसका सीधा और सकारात्मक असर देखने को मिला. गिफ्ट निफ्टी के करीब 800 अंकों की तेज छलांग लगाने के बाद, सेंसेक्स ने लगभग 3500 अंकों और निफ्टी ने करीब 1300 अंकों की रिकॉर्ड बढ़त के साथ ओपनिंग की. इंडिया-यूएस ट्रेड डील से जुड़ी खबरों ने इंवेस्टर्स को उत्साहित किया है और बाजार में जोरदार बाइंग देखने को मिली.

बजट के बाद बाजार पर बना शॉर्ट टर्म प्रेशर और नेगेटिविटी अब ग्लोबल क्यूज की वजह से पूरी तरह फीका होता नजर आ रहा है. गिफ्ट निफ्टी में बीती रात दिखाई गई मजबूती ने पहले ही साफ संकेत दे दिया था कि भारतीय बाजार में गैप-अप ओपनिंग होगी. आज सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाइंग मोमेंटम इतना मजबूत रहा कि बाजार में हर तरफ पॉजिटिविटी नजर आई.

कुछ सेक्टर्स में खरीदारी से मार्केट का मिजाज बदला
इस तेजी के बीच ऑटो कोम्पोनेंट मैन्यूफेक्चर्रस ने सबसे तेज बढ़त दर्ज की, जिनके बिजनेस का करीब 8 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका से जुड़ा है. इस सेक्टर में भारत फोर्ज के शेयर 7.36 प्रतिशत उछले, टाटा इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में 6.83 प्रतिशत की तेजी रही और Sona BLW Precision 6.75 प्रतिशत चढ़ा. वहीं, मदरसन सूमी के शेयर में 5.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि Uno Minda 4.36 प्रतिशत मजबूत हुआ. इसके साथ ही कुछ मेजर इंडियन सेक्टर मार्केट के खास फोकस में रहेंगे.

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर को स्ट्रोंग क्रेडिट ग्रोथ और स्थिर ब्याज दर दृष्टिकोण का सपोर्ट मिल रहा है.  आईटी सेक्टर में ग्लोबल स्टेबिलिटी और अमेरिका में मांग बढ़ने की उम्मीदों के चलते यह लाइमलाइट में बना हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स स्टॉक्स बजट-संचालित खर्च और बेहतर ऑर्डर इनफ्लो की वजह से फोकस में रहेंगे.

गोल्ड-सिल्वर में खरीदारी की वापसी
मेटल्स और एनर्जी सेक्टर को बेहतर ग्लोबल ट्रेड आउटलुक से लाभ मिल सकता है, जबकि FMCG और उपभोग शेयरों में घरेलू मांग के बढ़ने की उम्मीदों पर इंवेस्टर्स की नजरें बनी रहेंगी. इसके अलावा सराफा बाजार में भी हालिया सुधारों के बाद स्थिरीकरण के संकेत मिले हैं. सोना और चांदी में मुनाफावसूली के बाद अब धीरे-धीरे खरीदारी वापस दिख रही है. कुल मिलाकर आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक ऐतिहासिक सुनामी देखने को मिली है.



Source link

Spread the love

Popular Articles