![]()
बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां 20 मार्च शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने PMP इंफ्राटेक कंपनी के एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसके वाहन को आग के हवाले कर दिया। यह घटना रात लगभग 10:15 से 10:30 बजे के बीच भण्डारीह पुल पार करने के बाद एक सुनसान इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, PMP इंफ्राटेक कंपनी का ट्रक राख परिवहन कार्य में लगा हुआ था। ड्राइवर को बाइक से जंगल में ले गए इसी दौरान तीन से चार अज्ञात लोगों ने वाहन को रोका। उन्होंने चालक को जबरन नीचे उतारा और एक बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की सूचना कंपनी के दूसरे वाहन के चालक ने फोन के माध्यम से दी। पीड़ित चालक वसीम अंसारी ने बताया कि इससे पहले भी 14 फरवरी और 18 मार्च को इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें चालकों के साथ मारपीट कर रंगदारी की मांग की गई थी। स्थानीय हाइवा एसोसिएशन के कुछ सदस्यों की संलिप्तता पर शक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि इस घटना में स्थानीय हाइवा एसोसिएशन के कुछ सदस्यों की संलिप्तता हो सकती है। उन्होंने इन सदस्यों के नाम प्रशासन को सौंपे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण कंपनी के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है और कर्मचारियों में भय का माहौल है। प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
बदमाशों ने PMP इंफ्राटेक के ट्रक में लगाई आग:चंद्रपुरा में ड्राइवर से मारपीट, रंगदारी ना देने पर पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
Date:




