बरमसिया ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, असामाजिक तत्वों पर आग लगाने की आशंका

Date:


धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे के ढेर में भीषण आग लग गई। आग लगने से घना काला धुआं आसमान में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत धनसार थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने पर धनसार थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी, वह इलाका लंबे समय से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी देखी गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा जिलाध्यक्ष मंटू चौहान ने बताया कि यह जगह आए दिन नशेड़ियों का अड्डा बनी रहती है। उन्होंने आशंका जताई कि नशे के दौरान किसी ने जलती माचिस की तीली कचरे में फेंक दी होगी, जिससे यह आग भड़क गई। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि आसपास पेड़ होने के कारण आग आगे नहीं फैल सकी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग लगने वाली जगह के ठीक बगल में रेलवे लाइन और कुष्ठ आश्रम भी है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp