चंदनकियारी | प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के चिड़दा गांव में मंगलवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बरमसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार चिड़दा गांव निवासी सिमंत सिंह की प|ी तारामणि सिंह (31) ने अपने घर में पंखे की कुंडी में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय उनके पति स्नान करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। स्नान कर जब वे घर लौटे, तो प|ी को फंदे से लटका देख स्तब्ध रह गए और शोर मचाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बरमसिया ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटना स्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है।




