बरही सीओ से मिले ग्रामीण, अंडरपास निर्माण के दोनों साइड पिलर आधारित निर्माण को लेकर रखी अपनी बात

Date:


भास्कर न्यूज | बरही शनिवार को रसोईया धमना के ग्रामीण बरही प्रखंड के रसोईया धमना मोड़ से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बन रहे अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर बरही सीओ से मिले। वर्तमान योजना के तहत अंडरपास के दोनों ओर मिट्टी भरकर दीवार निर्माण का कार्य प्रगति पर है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पद्धति से निर्माण होने पर गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, दीवार निर्माण के कारण एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे किसानों, स्कूली छात्रों और दैनिक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को समय और संसाधनों की अतिरिक्त बर्बादी झेलनी पड़ेगी। उनका मानना है कि मौजूदा योजना स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नहीं है और इससे भविष्य में और अधिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। इसी मुद्दे को लेकर रसोईया धमना के ग्रामीणों ने शनिवार को बरही के अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने मांग की कि अंडरपास के स्थान पर फ्लाईओवर निर्माण पर विचार किया जाए या ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे स्थानीय आवागमन प्रभावित न हो। अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या और सुझावों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उचित समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, मुखिया गोविंद प्रसाद, पंसस मो. तैयब, मो. तौकीर रजा, राजदेव कुमार, अनुज कुमार यदि उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | हजारीबाग जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरांगी एनएच के पास छापेमारी कर कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुजू कोलियरी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से राहुल दुबे गैंग के सदस्य फायरिंग की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर एंटी क्राइम चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान मोरांगी एनएच के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी और टिपु खान उर्फ तौफिक आलम को गिरफ्तार कर लिया। सादिक खान हजारीबाग के खिरगांव का रहने वाला है, वही टीपू खान हजारीबाग के बूचड़टोली का रहने वाला है। तलाशी के दौरान दोनों अपराधियों के पास से दो लोडेड देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की छह जिंदा गोलियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 41/26 के तहत आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया है। पुलिस की इस सफलता से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि हजारीबाग में अपराध के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्न

गुमला| नगरपालिका आम निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण...

Man killed after entering perimeter of Trump’s Mar-a-Lago resort | Donald Trump News

DEVELOPING STORYDEVELOPING STORY, The incident in Florida took place...
Join Us WhatsApp