![]()
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा में मंगलवार दोपहर केनरा बैंक की शाखा में डकैती की घटना हुई। पांच नकाबपोश बदमाशों ने करीब 15 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात उस समय हुई, जब बैंक में लंच का समय था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। चेहरे पर मास्क लगाया था पांचों ने प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के अनुसार, पांच युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल तान दी। लुटेरों ने बैंक कर्मियों को एक कोने में बंधक बना लिया। वहीं, कैश काउंटर और तिजोरी से लगभग 15 लाख रुपए निकाल लिए। इसके साथ ही बदमाशों ने बैंक के कर्मचारियों के सोने की चेन, मोबाइल और पर्स भी लूट लिए। इसके बाद सभी बाइक स्थानीय रास्तों से पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। बदमाशों ने लूट गए मोबाइल को रास्ते में ही फेंक दिया। सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस इधर, घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। साथ ही बैंक कर्मियों और आसपास के दुकानदारों से बदमाशों के हुलिए और बाइक नंबर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बहरागोड़ा केनरा बैंक में 15 लाख रुपए की लूट:पांच बदमाशों ने की वारदात, मास्क लगा बैंक में घुसे; कर्मचारियों को बनाया बंधक
Date:




