बांका में बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा:घर में बच्चों को खिला रही थी बिस्किट; ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई

Date:


बांका के बौसी थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह ने सोमवार सुबह बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। थाना अंतर्गत पनिया गांव में एक अज्ञात महिला को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से मुक्त कराया। अनजान महिला को घर में देख परिजनों को हुआ संदेह जानकारी के अनुसार, महिला पनिया गांव के एक घर में घुसी और वहां मौजूद छोटे बच्चों को बिस्किट खिलाने लगी। इसी दौरान बच्चों की मां की नजर उस पर पड़ी। अनजान महिला को घर में देख परिजनों को संदेह हुआ। जब महिला से पूछताछ करने की कोशिश की गई तो वह वहां से भागने लगी। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और पीछा कर उसे पकड़ लिया। देखिए मौके से आई PHOTOS… महिला की पीटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला को रस्सी से पेड़ में बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से फैल रहा है। पुलिस ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर महिला को थाना ले आई सूचना मिलने पर बौसी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है और यह भी साबित नहीं हुआ है कि वह किसी आपराधिक मंशा से घर में घुसी थी या नहीं। थानाध्यक्ष बोले- बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है, जांच जारी थानाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाहों ने लोगों में दहशत का माहौल बना रखा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून को हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Singapore Flights to Cost More Over SAF Levy

February 16, 2026February 16, 2026 Singapore is raising air travel...

Ranji Trophy 2025-26: Paras Dogra becomes second batter after Wasim Jaffer to cross 10,000 runs

The Palampur-born cricketer Paras Dogra, currently leading Jammu and...

Kenya strike delays flights at international hub airport

Authorities say they have put in place contingency measures...
Join Us WhatsApp