बांकुड़ा : ओवरलोड बालू ट्रकों के खिलाफ दुर्लभपुर में सड़क जाम

Date:

बांकुड़ा : ओवरलोड बालू ट्रकों के खिलाफ दुर्लभपुर में सड़क जाम

बांकुड़ा.

दामोदर नदी के मेजिया घाट, देवग्राम घाट समेत कई घाटों से ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की आवाजाही को लेकर बुधवार शाम दुर्लभपुर-बरजोरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लागापारा चौराहे पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

ट्रक की टक्कर से गाय घायल, चालक को पकड़ा बताया गया कि शाम करीब 7.30 बजे बालू से लदे एक ट्रक ने एक गाय को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया. घटना के बाद इलाके के निवासी और भाजपा के बिष्णुपुर संगठनात्मक जिले के पूर्व अध्यक्ष सुजीत अगस्ती मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को भीड़ से बचाकर डीवीसी कॉलोनी गेट के सुरक्षा कियोस्क में रखा. इसके बाद उन्होंने सड़क जाम का नेतृत्व किया और गंगाजलघाटी थाने के आईसी को फोन कर पुलिस भेजने का अनुरोध किया.

अवैध बालू परिवहन का आरोप

कुछ देर बाद पुलिस वैन मौके पर पहुंची और जाम हटाने को कहा, जिस पर सुजीत अगस्ती ने आरोप लगाया कि हर दिन ओवरलोड बालू ट्रक अवैध रूप से गुजरते हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं. पुलिस अधिकारी ने इस मामले को भूमि राजस्व विभाग की जिम्मेदारी बताया, जिस पर भाजपा नेता ने नाराजगी जतायी.

रात 10 बजे हटाया गया जाम

इस बीच तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष जीतन गोराई भी मौके पर पहुंचे और जाम हटाने की अपील की. बाद में आइसी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच का भरोसा दिया. इसके बाद रात करीब 10 बजे सड़क जाम समाप्त किया गया.

ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

सुजीत अगस्ती ने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन लागापारा चौराहे पर पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था नहीं है. उन्होंने इलाके में स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की.

The post बांकुड़ा : ओवरलोड बालू ट्रकों के खिलाफ दुर्लभपुर में सड़क जाम appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp