रांची | झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सामने आई तकनीकी खामी के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। 20 फरवरी को आयोजित द्वितीय पत्र की परीक्षा में बांग्ला भाषा के प्रश्नपत्र के एक पृष्ठ की छपाई त्रुटिपूर्ण रहने से अभ्यर्थियों को प्रश्न पढ़ने में कठिनाई हुई थी। लिहाजा, जिन अभ्यर्थियों ने द्वितीय पत्र में बांग्ला भाषा का चयन किया था और 20 फरवरी को परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। री-एग्जाम 28 फरवरी को दिन के 3:30 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी नया प्रवेश पत्र 26 फरवरी से जेएसएससी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
बांग्ला अभ्यर्थियों के लिए 28 को होगा री-एग्जाम
Date:




