बापू सभागार में सजा भोजपुरी सिनेमा का रंगमंच:मनोज भावुक बने बेस्ट लिरिसिस्ट, फिल्म ‘अवैध’ ने पांच अवार्ड जीतकर जमाया दबदबा

Date:


पटना के बापू सभागार में आयोजित 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2026 में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित कलाकारों और रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में जहां भोजपुरी फिल्म जगत की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। वहीं, कई प्रतिभाओं को उनके योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म, संगीत और साहित्य से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया। पहले देखिए सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2026 की तस्वीर… मनोज भावुक को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार मनोज भावुक को फिल्म ‘दुलहिनिया नाच नचावे’ के गीतों के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें इम्पा (IMPA) के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने प्रदान किया। अवार्ड मिलने के बाद मनोज भावुक ने अपनी सफलता का श्रेय भोजपुरी सिनेमा के चर्चित फिल्म लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों में लिरिसिस्ट के रूप में जोड़ने का श्रेय रजनीश मिश्रा को ही जाता है। मनोज भावुक–रजनीश मिश्रा की जोड़ी के यादगार गीत भोजपुरी संगीत जगत में मनोज भावुक और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा की जोड़ी को बेहद सफल और लोकप्रिय माना जाता है। इस जोड़ी ने कई ऐसी फिल्में और गीत दिए हैं जो आज भी दर्शकों और संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं। फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ का लोकप्रिय गीत ‘तोर बउरहवा रे माई’, फिल्म ‘मेहमान’ का भावनात्मक गीत ‘मेरे राम’ और फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ के कई गीतों ने भोजपुरी संगीत को एक नई पहचान दिलाई। फिल्म ‘अवैध’ का रहा एकतरफा जलवा इस भव्य समारोह में राजधराना फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म ‘अवैध’ का भी एकतरफा दबदबा देखने को मिला। साफ-सुथरी पारिवारिक कहानी और सामाजिक संदेश के लिए चर्चित इस फिल्म ने पांच अलग-अलग श्रेणियों में अवार्ड जीतकर समारोह की सारी सुर्खियां बटोर लीं। आदित्य कुमार झा और नीरज रणधीर की सफल जोड़ी फिल्म जगत में यह चर्चा आम है कि जब भी निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर की जोड़ी साथ आती है, तो सफलता तय मानी जाती है। ‘अवैध’ की पांच श्रेणियों में जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इन दोनों का तालमेल भोजपुरी सिनेमा को एक नई दिशा दे रहा है। निर्देशक नीरज रणधीर के कुशल निर्देशन ने फिल्म की कहानी को पर्दे पर बेहद प्रभावशाली तरीके से जीवंत किया। गंभीर विषय और साफ-सुथरी प्रस्तुति समारोह में मौजूद कई फिल्म हस्तियों ने कहा कि ‘अवैध’ भोजपुरी फिल्म जगत की अब तक की सबसे संजीदा और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों में से एक है। यही कारण है कि इस फिल्म को इतनी बड़ी संख्या में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर भोजपुरी फिल्म जगत के कई कलाकारों ने निर्माता आदित्य कुमार झा, निर्देशक नीरज रणधीर और पूरी टीम को बधाई दी। वहीं मनोज भावुक को मिले सम्मान को भी भोजपुरी भाषा और संस्कृति के लिए गर्व का क्षण बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp