Mahashivratri Deoghar 2026, देवघर (संजीत मंडल): महाशिवरात्रि पर देवघर की रौनक बढ़ जाती है. खासकर बाबा मंदिर परिसर व उसके आस पास के इलाके की. विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखते ही बनता है. इसी के तहत रविवार अहले सुबह से ही बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए सभी भक्त कतारबद्ध होकर जलार्पण कर रहे हैं. मंदिर जाने वाले सभी रूट हर-हर महादेव के नारों से गुंजयमान है.
जिला प्रशासन ने पहले ही कर रखी थी पूरी तैयारी
महाशिवरात्रि पर होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गयी थी, ताकि श्रद्धालु आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके. भक्तों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग की भी अच्छी व्यवस्था की गयी है. जगह-जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.

Also Read: प्रभात खबर सिटीजन सर्वे: नगर निगम की सुविधाओं से ‘नाराज’ शहर, सफाई से केवल 18% लोग खुश
वीवीआईपी और ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर लगी रोक
हालांकि वीवीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गयी है. इसके अलावा बाबा मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों और दंडाधिकारियों की टीम को भगदड़ जैसी परिस्थिति को कंट्रोल करने के लिए पहले ही निर्देशित किया जा चुका है. सुबह 04:30 बजे से ही सरकारी पूजा के बाद से आम लोगों के जलार्पण के लिए बाबा बैद्यनाथ का पट खोल दिया गया था. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयुष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
Also Read: बेरहम सिस्टम: गुमला में जर्जर सड़क ने ले ली मरीज की जान, लकड़ी के बहंगी पर ही तोड़ा दम

The post बाबा नगरी में भक्तों का रेला: सुबह 4:30 बजे से शुरू है जलार्पण, VVIP दर्शन पर रोक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Prabhat Khabar.




