बारिश के बीच मतपेटी जमा कराने के लिए जमे रहे मतदानकर्मी

Date:


रांची | शहर के विभिन्न वार्डों में नगर निगम का वोटिंग प्रक्रिया सोमवार की शाम 5 बजे खत्म हो गई। इसके बाद सभी मतदानकर्मी कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटी लेकर कांके रोड के अलावा पिस्का मोड़ व बोड़ेया रोड होते हुए सुकुरहुट्टू के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना स्थल के लिए रवाना हो गए। मतगणना स्थल पर देर रात तक मतपेटी जमा कराने का सिलसिला जारी रहा। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जो लगातार मतपेटी की निगरानी कर रहे थे। मतपेटी जमा कराते समय पूरी सावधानी बरती जा रही थी। अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे जहां सभी कागजात के साथ मतदानकर्मी मतपेटी जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे। शाम 6 बजे के बाद ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचने लगे थे मतदान कर्मी, देर रात तक जुटे रहे इससे पहले शाम 6 बजे के बाद मतदानकर्मियों का ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचना शुरू हो गया था। मतपेटी जैसे ही जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मतदानकर्मी खुद को पानी से बचाने के साथ-साथ मतपेटी को भी बचाने के लिए परेशान रहे। थोड़ी देर के लिए सभी मतपेटी लेकर शेड में बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। विभिन्न मतदान केंद्रों से मतपेटी लेकर मतगणना स्थल तक पहुंचाने का कार्य देर रात तक चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mohammad Kaif explains how Tilak Varma can rediscover his lost form in T20 World Cup 2026

India‘s young left-hander Tilak Varma is enduring a...

After Congress-BJP tussle, Gujarat Assembly unanimously passes Vande Mataram resolution

The ruling BJP and opposition Congress engaged in a...

With ‘El Mencho’ killed, what’s next for Mexico and the Jalisco cartel? | Drugs News

The killing of Nemesio Ruben Oseguera Cervantes, the leader...

UP HSRP Mandatory | Fine For No High Security Plates; Mobile SMS Alerts

राज्य में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP)...
Join Us WhatsApp