![]()
बिहार शरीफ शहर में रामनवमी जुलूस की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और बिजली विभाग ने कमर कस ली है। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए विभाग ने आज पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं, जिसके तहत शहर के सभी प्रमुख फीडरों में बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि रामनवमी के भव्य जुलूस की सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम करीब 6 बजे तक यानी कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर में बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान शहर के बड़ी पहाड़ी वन व टू, मोगल कुंआ, सोहसराय वन व टू, और टाउन फीडर समेत नगर के सभी फीडरों से आपूर्ति ठप रहेगी। जुलूस मार्ग में तकनीकी टीम तैनात विभाग ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटौती के समय को देखते हुए पानी के भंडारण और अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था सुबह 10 बजे से पहले ही कर लें, ताकि दिन भर होने वाली इस कटौती से उन्हें कोई बड़ी असुविधा न हो। जुलूस मार्ग पर तकनीकी टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। स्थापना और आस्था के पर्व रामनवमी को लेकर आज नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पिछले वर्षों के अनुभवों से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं कि शहर एक अभेद्य किले में तब्दील हो गया है। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में शोभायात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है।
बिहारशरीफ में आज 8 घंटे तक बिजली कटेगी:सभी फीडरों से सुबह 10 बजे से सप्लाई ठप रहेगी, रामनवमी जुलूस को लेकर अलर्ट मोड में विभाग
Date:




