
जयनगर. राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बिहार राज्य के विभिन्न पंचायतों के निर्वाचित 40 मुखिया के दल जयनगर पूर्वी का दौरा किया. यह भ्रमण पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के अध्ययन के उद्देश्य से किया गया. बिहार से आये मुखिया दल ने पूर्व पंचायत के मुखिया कौशर खान की कार्यशैली की सराहना की. मौके पर आगंतुक प्रतिनिधियों का पंचायत स्तर पर स्वागत किया गया. इस दौरान पंचायत सचिवालय के सभागार, विभिन्न कर्मियों के कक्ष एवं पंचायत ज्ञान केंद्र का विस्तृत अवलोकन किया. साथ ही क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर तथा थाना मोहल्ला स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का भी भ्रमण किया. मौके पर प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार, मुखिया कौशर खान, पूर्व मुखिया अजमेरी खातून, पंचायत सचिव ममता सिंह, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे. भ्रमण के दौरान पंचायत में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना की गयी.
The post बिहार के 40 मुखिया पहुंचे जयनगर, उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखा appeared first on Prabhat Khabar.