बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राज्यसभा चुनाव से महागठबंधन के 4 विधायक गायब, चुनाव नहीं लड़ेंगे अनंत सिंह, छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या

Date:


आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. राज्यसभा चुनाव- महागठबंधन के 4 विधायक गायब राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं। शाम 4 बजे तक महागठबंधन के चार विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचें। पूरी खबर पढ़ें 2. अनंत सिंह बोले- मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा बाहुबली अनंत सिंह ने सोमवार को विधानसभा के बाहर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी तय करेंगे। बिना नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। निशांत और तेजस्वी में से आपको कौन अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब को अनंत सिंह टाल गए। पूरी खबर पढ़ें 3. दिल्ली से भागा प्रेमी जोड़ा, बिहार में प्रेमिका से गैंगरेप मोतिहारी में दिल्ली की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल, एक नाबालिग जोड़ा दिल्ली से भागा था, उन्हें सीतामढ़ी जाना था। शनिवार देर रात बापूधाम स्टेशन पर उतरे‎, जहां होटल में रुम दिलाने के बहाने दो लोगों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़ें 4. छपरा में 1 दिन में 2 एनकाउंटर: छपरा में शराब से 5 की मौत बिहार में 1 दिन में पुलिस ने 2 एनकाउंटर किए हैं। पहला एनकाउंटर छपरा में हुआ है। यहां जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रविवार रात जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी सूरज महतो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. शहीद की एक झलक के लिए छतों पर चढ़े लोग बेतिया के जवान मनीष कुमार (24) का पार्थिव शरीर आज उनके गांव योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर लाया गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगे। शहीद की एक झलक के लिए लोग छतों पर चढ़ गए। जवान बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर पिता के साथ पूरे गांव की आंखें नम थीं। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना के बैंक मैनेजर की यूपी में हत्या, गार्ड ने मारी गोली पटना के रहने वाले पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने का आरोप बैंक के गार्ड रवींद्र हुड्डा पर है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से मैनेजर से छुट्टी मांग रहा था, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने से नाराज था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने अभिषेक शर्मा के सीने में गोली मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। पूरी खबर पढ़ें 7. सिलेंडर क्राइसिस- घंटों लाइन में खड़े रह रहे लोग, ‘दही-चूड़ा खाकर जी रहे’ अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत जारी है। बिहार में भी रसोई गैस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. ‘शराबबंदी के बावजूद कई लोग चोरी-छिपे पीते हैं शराब’ पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर कुमार सिंह को बक्सर में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है और इसके पीछे सारण के एक बड़े नेता का हाथ है। पूरी खबर पढ़ें 9. जेडीयू नेता के भाई देवेश पर फायरिंग, बदमाश फरार मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में सोमवार को जेडीयू नेता धनंजय शर्मा के भाई और व्यवसायी देवेश शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। देवेश शर्मा बाल-बाल बच गए। व्यवसायी देवेश शर्मा पकड़ी पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और उनके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें 10. समस्तीपुर में बीच सड़क पर चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला समस्तीपुर में बीच सड़क पर चाकूबाजी हुई है। एक शख्स ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। नाक पर चाकू लगी है। काफी देर तक लोगों को दौड़ाता रहा। इसका वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें

11. नालंदा में प्रोजेक्ट मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहगानी मोहल्ले में रहने वाले शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 37 साल के आशीष रंजन के रूप में की गई है, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर के अहियापुर के कोलवा निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा के बेटे थे। पूरी खबर पढ़ें 12. पप्पू यादव ने छोटू मिश्रा हत्याकांड में मांगा SIT जांच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन रविवार को सहरसा पहुंचे और 13 मार्च को हुए छोटू मिश्रा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने विद्यापति नगर स्थित मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और घटना पर गहरा दुख जताया। इस दौरान उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ें 13. भागलपुर में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का पैर फिसला भागलपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एस्कॉर्ट सिपाही अनिल यादव ने फुर्ती दिखाते हुए युवक को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी से नीचे गिरने से बचा लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. महिला डांसर को स्टेज से नीचे फेंका, ‘मजाक में किया था’ मुजफ्फरपुर में स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को गोद में उठाकर नीचे फेंक दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भोजपुरी कलाकार धनंजय शर्मा डांसर को स्टेज से नीचे नीचे उठाकर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना 11 मार्च की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के मौना गांव में अशोक यादव की बहन की शादी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्टेज शो) का आयोजन किया गया था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 18 जिलों में हल्की बारिश की संभावना बिहार के 18 जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp