
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पूर्व रेलवे ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 4 ट्रेनें चलायी जायेंगी. ये ट्रेनें हावड़ा से नयी दिल्ली, कोलकाता से योग नगरी ऋषिकेश, कोलकाता से अमृतसर और भागलपुर से आनंद विहार के बीच चलेंगी. कौन-सी ट्रेन किस दिन, कहां से चलेगी और पूर्व रेलवे के किन-किन स्टेशनों पर रुकेंगी, इसका पूरा डिटेल यहां पढ़ें.
2 अक्टूबर से शुरू हो रही नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन
04052 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (New Delhi -Howrah special) ट्रेन 2 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच हर शुक्रवार को नयी दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन यानी शनिवार की रात को 11:40 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच ट्रेन कुल 9 फेरे लगायेगी.
नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात (4-5 अक्टूबर 2026) 1:40 बजे 04051 हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेन (Howrah–New Delhi Special Train) हावड़ा से नयी दिल्ली के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी सोमवार की रात 8:20 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 के बीच कुल 9 फेरे लगायेगी.
नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज
नयी दिल्ली से हावड़ा और हावड़ा से नयी दिल्ली जाने के क्रम में स्पेशल ट्रेनें पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेंगी.
- बंडेल (Bandel)
- बर्धमान (Barddhaman)
- दुर्गापुर (Durgapur)
- आसनसोल (Asansol)
- चित्तरंजन (Chittaranjan)
- मधुपुर (Madhupur)
- जसीडीह (Jasidih)
ये भी पढ़ें: Puja Special Train: हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी
स्पेशल ट्रेन में होंगे ये डिब्बे
स्पेशल ट्रेनों में जेनरल सेकेंड क्लास के अलावा स्लीपर क्लास और एयर कंडीशंड कोच भी होंगे.
10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
04062 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (Anand Vihar Terminal–Bhagalpur special Train) 10 अक्टूबर 2026 को 12 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 के बीच यह ट्रेन कुल 47 फेरे लगायेगी.
आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
इसी तरह 04061 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन (Bhagalpur–Anand Vihar Terminal Special Train) भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 4:30 बजे रवाना होगी. अगले दिन रात के 8 बजे यह आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच कुल 47 फेरे लगायेगी.
ये भी पढ़ें: कानपुर, आगरा और झांसी के लिए बंगाल से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, टाइम-टेबल और रूट यहां देखें
इन स्टेशनों पर रुकेगी आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर और भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल की ओर जाने के क्रम में यह ट्रेन पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी.
- सुल्तानगंज (Sultanganj)
- जमालपुर (Jamalpur)
- अभयपुर (Abhaipur)
स्पेशल ट्रेन में होंगे ये डिब्बे
स्पेशल ट्रेनों में जेनरल सेकेंड क्लास के अलावा स्लीपर क्लास और एयर कंडीशंड कोच भी होंगे.
योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से
04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन (Yog Nagari Rishikesh–Kolkata Special Train) 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए रात 10:20 बजे रवाना होगी. 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे ट्रेन कोलकाता स्टेशन पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर 2011 तक चलेगी और इस दौरान कुल 6 फेरे लगायेगी.
ये भी पढ़ें: हावड़ा और सांतरागाछी से चलने वाली 9 ट्रेनों का बदला टर्मिनल, देखें नया टाइम-टेबल
योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन (Kolkata–Yog Nagari Rishikesh Special Train) कोलकाता से 18 अक्टूबर से हर रविवार को दिन में 1:55 बजे रवाना होगी. अगले दिन रात के 11:30 बजे यह ट्रेन ऋषिकेश पहुंचेगी. 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 के बीच यह ट्रेन कुल 6 फेरे लगायेगी.
योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज
योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता और कोलकाता से योग नगरी ऋषिकेश जाने के क्रम में स्पेशल ट्रेनें पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेंगी.
- नैहट्टी (Naihati)
- बंडेल (Bandel)
- बर्धमान (Barddhaman)
- दुर्गापुर (Durgapur)
- आसनसोल (Asansol)
स्पेशल ट्रेन में होंगे ये डिब्बे
स्पेशल ट्रेनों में जेनरल सेकेंड क्लास के अलावा स्लीपर क्लास और एयर कंडीशंड कोच भी होंगे.
7 अक्टूबर से चलेगी अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन
04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन (Amritsar–Kolkata Special Train) की शुरुआत 7 अक्टूबर 2026 से होगी. यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 के बीच हर बुधवार को रात 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होगी और शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 7 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगायेगी.
अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन (Kolkata–Amritsar Special Train) कोलकाता स्टेशन से 10 अक्टूबर (शनिवार) को सुबह 4:45 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी. शनिवार को कोलकाता से चलकर अगले दिन यानी रविवार की रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज
कोलकाता और अमृतसर के बीच चलने वाली 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल और 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी.
- बर्धमान (Barddhaman)
- दुर्गापुर (Durgapur)
- आसनसोल (Asansol)
- चित्तरंजन (Chittaranjan)
- मधुपुर (Madhupur)
- जसीडीह (Jasidih)
ट्रेन में जेनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास के साथ-साथ वातानुकूलित यानी एसी कोच भी लगाये जायेंगे.
दीघा से रविवार को रवाना होगी दीघा-मालदा टाउन पूजा स्पेशल ट्रेन
03466 दीघा-मालदा टाउन पूजा स्पेशल (Digha-Malda Town Puja Special) ट्रेन 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस दौरान ट्रेन कुल 7 फेरे लगायेगी. यह पूजा स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन दीघा से और एक दिन मालदा टाउन से चलेगी. दीघा से चलने वाली ट्रेन हर रविवार को मालदा टाउन के लिए रवाना होगी. पूर्व रेलवे ने इससे पहले कहा था कि यह ट्रेन दीघा से शनिवार को रवाना होगी. इस सूचना को संशोधित किया गया है.
The post बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहां देखें appeared first on Prabhat Khabar.
