Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार-नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 की मौत:6 से ज्यादा घायल; चैत्र के आखिरी मंगलवार को श्रद्धालुओं उमड़ी थी भीड़


नालंदा के मघड़ा में माता शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं।
भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। 5 में से 2 मृतकों की पहचान हुई है। सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50), मथुरापुर नूरसराय निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी(45) के तौर पर हुई है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। चैत्र माह का आज आखिरी मंगलवार है। इसके लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी।नालंदा के मघड़ा में माता शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़ से 5 लोगों की मौत हो गई है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। 5 में से 2 मृतकों की पहचान हुई है। सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50), मथुरापुर नूरसराय निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी(45) के तौर पर हुई है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। चैत्र माह का आज आखिरी मंगलवार है। इसके लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी।
जानिए आज मंदिर में क्यों उमड़ी थी भक्तों की भीड़ ये मंदिर बिहारशरीफ (नालंदा) से लगभग 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव में स्थित है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतला अष्टमी) को मुख्य पूजा होती है।
परंपरा है कि शीतला अष्टमी के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलता है। भक्त माता को एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बासी) भोग लगाते हैं। अष्टमी के दिन यहां भारी भीड़ होती है, लोग लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन करते हैं।

Spread the love

Popular Articles