बिहार पुलिस सप्ताह पर लगा रक्तदान शिविर:166 पुलिसकर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान से हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं

Date:


बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को औरंगाबाद पुलिस केंद्र में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर लगा। जिले के कुल 166 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर में पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, प्रशिक्षु सिपाही और यातायात पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने कुल 166 यूनिट रक्तदान किया। जिले में पहली बार एक ही दिन में 166 यूनिट रक्त संग्रहित होने की जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार, डीएसपी मनीषा बेबी और सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने खुद रक्तदान कर पुलिस बल को प्रेरित किया। डॉ. रवि रंजन ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के बीच कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं, जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि रक्तचाप नियंत्रित रखने सहित कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। किसी की जान बचाने के लिए रक्तदान अहम ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि संकट की घड़ी में दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता, बल्कि समाज के जागरूक लोगों के स्वैच्छिक रक्तदान से ही इसकी उपलब्धता होती है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया। पुलिस सप्ताह के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक दिन पहले मैराथन दौड़ और प्रभात फेरी निकाली थी रविवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न थानों की ओर से प्रभात फेरी और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। पुलिस सप्ताह का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना और समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान शिविर ने इस उद्देश्य को सार्थक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Samantha Ruth Prabhu praises Alia Bhatt for starting her speech in Hindi at BAFTA 2026

Alia Bhatt’s appearance at the 79th BAFTA Awards turned...

Karnataka contributes one-fifth to the national bioeconomy: Report

Karnataka’s bioeconomy, a $39 billion enterprise, contributes over one-fifth to...
Join Us WhatsApp