![]()
पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 के विजेताओं के नकद पुरस्कार राशि में सरकार द्वारा भारी इजाफा किया गया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि अब लीग के विजेता को 1.5 की जगह 6.5 लाख, उप विजेता को 75 हजार की जगह 3.5 लाख और तीसरे स्थान को 50 हजार की जगह 2.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार प्रतियोगिता की बढ़ती लोकप्रियता और महिला खिलाड़ियों की रुचि को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग और प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है। दूसरे दिन सिवान और मगध का रहा दबदबा रवीन्द्रण शंकरण ने आगे कहा कि पिछले संस्करण के लीग में जहां नकद पुरस्कार ले रूप में विजेता को प्रति खिलाड़ी जहां करीब 8800 रुपये मिलते थे अब इजाफा के बाद करीब 38 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह उप विजेता को 4400 की जगह 20588 और तीसरे स्थान वाले को 2900 की जगह 14700 के करीब मिलेंगे। यह निर्णय महिला कबड्डी की खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहित करने वाला है। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिवान और मगध के खिलाड़ियों का दबदबा रहा साथ ही सारण भी विजेता रहे। हर मैच के बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर सिवान टाइटंस VS सीतामढ़ी सेंटिनलस 40 पॉइंट्स 25 पॉइंट्स विजेता :- सिवान टाइटंस बेस्ट रेडर :- इंदु कुमारी ( सिवान टाइटंस) बेस्ट डिफेंडर :- आयुषी कुमारी ( सीतामढ़ी सेंटिनलस) मैच 8 सारण स्ट्राइकर्स VS पटना पेलिकन्स 43 पॉइंट्स 18 पॉइंट्स विजेता :- सारण स्ट्राइकर्स बेस्ट रेडर :- मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स) बेस्ट डिफेंडर :- अनुष्का ( सारण स्ट्राइकर्स) मैच 9 मगध वॉरियर्स VS नालंदा निंजास 34 पॉइंट्स 21 पॉइंट्स विजेता:- मगध वॉरियर्स बेस्ट रेडर:- प्रतिभा कुमारी ( नालंदा निंजास) बेस्ट डिफेंडर :- नैंसी प्रिया ( मगध वॉरियर्स ) मैच 10 सिवान टाइटंस VS पटना पेलिकन्स 48 पॉइंट्स 20 पॉइंट्स विजेता :- सिवान टाइटंस बेस्ट रेडर :- इंदु कुमारी ( सिवान टाइटंस ) बेस्ट डिफेंडर :- अंकु कुमारी ( पटना पेलिकन्स ) मैच 11 सीतामढ़ी सेंटिनलस VS मगध वॉरियर्स 18 पॉइंट्स 36 पॉइंट्स विजेता :- मगध वॉरियर्स बेस्ट रेडर :- नैंसी प्रिया ( मगध वॉरियर्स ) बेस्ट डिफेंडर :- ऋचा कुमारी ( सीतामढ़ी सेंटिनलस )
बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 सीजन-2:अब विजेता को 1.5 की जगह 6.5 लाख मिलेंगे, प्रतियोगिता पुरस्कार राशि में इजाफा
Date:




