बिहार में समय से पहले बढ़ी गर्मी, मौसम हुआ ड्राई, अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं

Date:

बिहार में समय से पहले बढ़ी गर्मी, मौसम हुआ ड्राई, अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल चुका है. कड़ाके की ठंड के बाद अब राज्य ‘ड्राई मोड’ में प्रवेश कर गया है. IMD के अनुसार पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है. दिन में खिल रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी का अहसास और बढ़ेगा, हालांकि सुबह और देर रात हल्की गुलाबी ठंड का अहसास अभी भी बना रहेगा.

फरवरी में ही ‘पसीने’ छुड़ाने लगी गर्मी

इस साल फरवरी महीने के अंत तक आते-आते मौसम में जो बदलाव दिख रहा है, उसने मौसम विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है. शनिवार को मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया.

अररिया के फारबिसगंज में पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. दिन भर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को अब दोपहर में पंखे चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है. यह संकेत है कि इस बार गर्मी की शुरुआत समय से पहले हो चुकी है.

पछुआ हवाओं का जोर और शुष्क रहेगा आसमान

IMD के अनुसार, वर्तमान में राज्य में पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिनकी रफ्तार 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच है. शुष्क हवाओं और साफ आसमान की वजह से वातावरण में नमी कम हो गई है.

मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. पछुआ हवाओं के कारण ही फिलहाल बारिश के आसार शून्य हैं, जिससे धूल और शुष्की और बढ़ेगी.

रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी

दिन में जहां सूरज अपनी तपिश दिखा रहा है, वहीं रात का तापमान अभी भी नियंत्रण में है. भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा. राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे ‘दोहरी ऋतु’ का अहसास जारी रहेगा. यानी दिन में गर्मी और सुबह-शाम की हल्की ठंड लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दे रही है.

मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों तक बिहारवासियों को गर्मी और धूप का सामना करना पड़ेगा. बारिश की मात्रा शून्य रहने वाली है और आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा.

Also Read: धीरे-धीरे गर्म हो रहा बिहार, इस इलाके में पड़ सकती है सबसे पहले तेज गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

The post बिहार में समय से पहले बढ़ी गर्मी, मौसम हुआ ड्राई, अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई

भास्कर न्यूज|डुमरी डुमरी प्रखंड क्षेत्र के सिरसी ता नाले...

नगर भवन में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता की गई आयोजित

गुमला|नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान को...
Join Us WhatsApp