बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई, मेल के जरिए मिली धमकी; बम स्क्वायड-डॉग स्क्वायड टीम मौके पर

Date:


बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद एहतियातन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ बम स्क्वायड डॉग स्क्वायड की टीम कैंपस में पहुंचकर तलाशी ले रही है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि, ‘मेल के जरिए धमकी आई है। फिलहाल, इसकी छानबीन हो रही है।’ स्पीकर ने परिसर की जांच के दिए आदेश बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि, ‘आज बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल प्राप्त हुआ। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।’ माननीय अध्यक्ष ने ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधान सभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp