बोकारो | बीजीएच में गुरुवार को विश्व किडनी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिवत उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अनिंदा मंडल व डॉ. इंद्रनील चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विश्व किडनी दिवस 2026 की थीम किडनी हेल्थ फॉर ऑल: केयरिंग फॉर पीपल, प्रोटेक्ट द प्लैनेट के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सिमाल मार्डी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान बीएसएल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिनरी प्रोटीन एवं शुगर की निशुल्क जांच की गई व उचित परामर्श दिया गया।
बीजीएच में स्वास्थ्य जांच व जागरुकता शिविर आयोजित
Date:




