बेगूसराय में दो लूट कांड मामले में 3 आरोपी अरेस्ट:देसी कट्टा-गोली जब्त; होलिका दहन की रात लूट की वारदात को दिया था अंजाम

Date:


बेगूसराय जिले की लोहियानगर थाना पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग लूट कांडों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटी गई दो बाइक, एक बैग और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं। आज लोहिया नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि 2 मार्च की रात लोहियानगर थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाएं हुई थी। एसपी के निर्देश पर इन मामलों के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। 4 मार्च को सूचना मिली कि घटना में शामिल अपराधी हर्रख में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना एवं नगर थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि एक युवक हर्रख में झाड़ियों के पास बाइक को छिपाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसकी पहचान नागदह के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई। लूट की दूसरी बाइक और एक बैग बरामद पूछताछ करने पर अमित ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के दो अन्य सदस्यों हर्रख के रहने वाले रूपेश कुमार और गोपाल मिश्रा को लूट की दूसरी बाइक और एक बैग के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 1 देसी कट्टा और 4 गोली बरामद किया गया। इन हथियारों का इस्तेमाल लूट की वारदातों को अंजाम देने के दौरान लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता था।डीएसपी ने बताया कि गांधी चौक और सुभाष चौक के बीच रेल ओवर ब्रिज के नजदीक होलिका दहन की रात बदमाशों ने पहले एक युवक की बाइक लूट लिया। उस घटना के डेढ़ घंटे के अंदर ही बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी से बाइक लूट ली। मात्र डेढ़ घंटे के अंदर एक ही जगह हुई दो घटना को पुलिस टीम ने गंभीरता से लिया और तुरंत अनुसंधान शुरू किया गया। घटना में शामिल तीनों ने एक नया गिरोह बनाया है जो रोड रॉबरी को अंजाम देते हैं। अमित कुमार इस गिरोह का सरगना है। अमित के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं, आगे का अनुसंधान चल रहा है। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, लोहियानगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि शाहिन फिरदौस, पुअनि गौतम कुमार तथा लोहियानगर थाना और नगर थाना की शामिल थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp