
Dhanbad Deer Death, धनबाद, (प्रतीक पोपट): धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित गांजा गली के सामने जीटी रोड किनारे रविवार सुबह एक हिरण का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सड़क किनारे पड़े हिरण को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बेजुबान जानवर का पेट फटा हुआ था.
सुबह राहगीरों ने देखा शव
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब लोग जीटी रोड से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक हिरण पर पड़ी. पास जाकर देखने पर पता चला कि उसका पेट फटा हुआ है. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी.
मैथन हिरन पार्क से आने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि हिरण संभवतः मैथन डियर पार्क का हो सकता है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पार्क से हिरणों को वहां से हटाया गया था. ऐसे में यह चिरकुंडा तक कैसे पहुंचा, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
Also Read: धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के शूटर को लगी गोली, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस और वन विभाग की भूमिका अहम
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लग गयी है. फिलहाल हिरण की मौत किस कारण से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जता रहे हैं. मामले में वन विभाग की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ताकि हिरण की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.
Also Read: “आदिवासी अस्मिता का अपमान बर्दाश्त नहीं”, ममता बनर्जी पर भड़के चंपाई सोरेन, केंद्र से की बड़ी मांग
The post बेजुबान की बेमौत मौत: तेज रफ्तार वाहन या कुछ और? धनबाद में मिला हिरण का शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Prabhat Khabar.




