बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में 5 को किया गिरफ्तार:123 लीटर शराब जब्त, 2.76 लाख रुपए जुर्माना वसूला

Date:


बेतिया पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में व्यापक अभियान चलाकर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 123 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई और वाहन चेकिंग के दौरान 2.76 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में, गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इन गिरफ्तारियों में उत्पाद अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई और अजमानतीय वारंट के निष्पादन के तहत की गई गिरफ्तारियां भी शामिल हैं। 2,76,500 रुपए का जुर्माना वसूला अभियान के दौरान, अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी में कुल 123 लीटर 575 मिलीलीटर शराब बरामद की गई। जिले में वाहन चेकिंग अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 2,76,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। प्रशासन का सहयोग करने की अपील अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp