Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में पंचायती राज मंत्री ने की स्कीम्स की रिव्यु:विधायक-अधिकारी रहे मौजूद, डेवलपमेंट वर्क के मौजूदा हालात का लिया जायजा


पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया समाहरणालय सभागार में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक विनय बिहारी, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, वित्त आयोग से संचालित योजनाएं, कन्या विवाह मंडप योजना, आरटीपीएस और ई-ग्राम कचहरी जैसी विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंत्री को सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति और उनकी प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। मंत्री दीपक प्रकाश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए समीक्षा के क्रम में मंत्री दीपक प्रकाश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने यह भी जोर दिया कि योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि आम लोगों को उनका सीधा लाभ मिल सके। विधायक विनय बिहारी ने बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कई योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। सभी योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे अधिकारियों ने मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले समय में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि योजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति पर सतत निगरानी रखने के लिए उनकी नियमित समीक्षा की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles