बेमौसम बारिश से पाकुड़ में तबाही, फसलें बर्बाद:सैकड़ों एकड़ में लगे प्याज, गेहूं, मक्का को भारी नुकसान; पेड़ गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त

Date:


पाकुड़ जिले में लगातार हुई बारिश और तेज हवा ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम ने जहां आम लोगों की दिनचर्या पर असर डाला, वहीं कई जगहों पर नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। हिरणपुर थाना परिसर में एक पुराने बरगद के पेड़ की भारी डाली टूटकर नीचे खड़ी एक बाइक पर गिर गई। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। सैकड़ों एकड़ फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता पाकुड़ सदर प्रखंड के मनिरामपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सैकड़ों एकड़ में लगी प्याज, गेहूं, जौ, मक्का और मसूर की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। विशेष रूप से प्याज की फसल को लेकर किसानों की चिंता ज्यादा बढ़ गई है। खेतों में पानी जमा होने से करीब 50 प्रतिशत फसल नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने बताया कि यदि दोबारा बारिश होती है तो रबी फसलों में लगी लागत भी पूरी तरह डूब जाएगी। नुकसान का आकलन शुरू हिरणपुर प्रखंड समेत अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा और बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। महुआ की फसल पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि बिना सरकारी सहायता के इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। इधर, जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp