बोकारो कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल से मचा हड़कंप, परिसर कराया गया खाली; बम स्क्वायड की टीम ने शुरू की जांच

Date:


बोकारो व्यवहार न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया और इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। यह धमकी तड़के करीब 3:54 बजे न्यायालय के रजिस्टार के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई। मेल में दावा किया गया है कि न्यायालय परिसर में 14 साइनाइड बम लगाए गए हैं। साथ ही मेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और तमिलनाडु का भी उल्लेख किया गया है। इस ई-मेल में दोपहर 1 बजे तक परिसर खाली कराने की चेतावनी भी दी गई थी। तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इस धमकी की जानकारी सोमवार सुबह करीब 9 बजे न्यायिक पदाधिकारी के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। न्यायालय परिसर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके। एसपी ने बताया कि ई-मेल “सौरभ विश्वास” नाम से भेजा गया है। फिलहाल इसकी सत्यता और स्रोत की जांच की जा रही है। इसके अलावा रांची एटीएस के एसपी को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि ई-मेल में आईएसआई और तमिलनाडु का जिक्र जरूर है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का स्पष्ट लिंक सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। पासपोर्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
बताते चलें कि 6 मार्च को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के ग्लैक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा ई-मेल आने की जानकारी मिलते ही पासपोर्ट ऑफिस समेत पूरे ग्लैक्सिया मॉल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। कोतवाली डीएसपी व सुखदेवनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर डॉग स्क्वॉड के अलावा बम निरोधक दस्ता की टीम को भी बुलाया गया। पासपोर्ट ऑफिस समेत ग्लैक्सिया मॉल परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। हालांकि कहीं से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp