बोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:जहां से शव मिला वो जुए का अड्डा, मॉर्निंग वॉक करने वालों देखी बॉडी

Date:


बोकारो के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामडीह मोड़ स्थित ठाकुर बांध तालाब के पास रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत हरला थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अंगवाली निवासी करीब 25 वर्षीय धर्मदेव गुप्ता के रूप में हुई है। वह सेक्टर-8 में रहकर काम करता था। घटनास्थल से पुलिस को मिला बैग पुलिस को घटनास्थल के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक के अंतिम गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है। पूर्व मुखिया सुंदर लाल कोयरी ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां अक्सर जुआ और ताश का खेल चलता है। जिससे आपराधिक गतिविधियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हत्या या आत्महत्या, जवाब की तलाश में पुलिस हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला भी हो सकता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp