बोकारो में 145 पेटी अवैध शराब जब्त:नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की 3 लाख की खेप पकड़ी

Date:


बोकारो पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे 145 पेटी अवैध शराब जब्त की कुल 1740 बोतल जब्त की। शराब की अनुमानित बाजार कीमत तीन लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। चालक वाहन छोड़कर भागने लगा छापेमारी दल ने मिर्धा चेकनाका के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पिंड्राजोड़ा की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वैन तेज गति से आते दिखी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 145 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 750 मिलीलीटर की 12 बोतलें थीं, जिससे कुल 1740 बोतलें जब्त की गईं। इन बोतलों पर सेल हरियाणा ऑनली का स्टीकर लगा हुआ था। ढाई लाख रुपए में खरीदी थी शराब बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितेश प्रधान (30), पिता इन्द्रजीत प्रधान, ग्राम बागलता, थाना कवाली, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि शराब खरीदने के लिए करीब ढाई लाख रुपए का भुगतान किया गया था। एसपी ने आगे बताया कि चुनाव के दौरान इस तरह की अवैध गतिविधियों का इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। इस कार्रवाई को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ex-police chief said Trump told him in 2006 'everyone' knew of Epstein's behaviour

The now-president allegedly called police in Florida who were...

RBI asks banks to clear cheques within hours starting October 4 | Business News

2 min readMumbaiUpdated: Aug 14, 2025 01:21 AM IST Starting...

SINGLE SALMA makes an important comment but falls flat

Single Salma Review {1.5/5} & Review RatingStar Cast:...

हावड़ा के मंगलाहाट में बहुमंजिली इमारत से स्टील का पाइप गिरा, 2 लोगों की मौत

खास बातेंपुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच12वीं...
Join Us WhatsApp