बोकारो रेलवे स्टेशन पर रोलिंग ब्लॉक:9 से 15 मार्च तक कई ट्रेनें रद्द, कईयों समय और रूट बदले गए

Date:


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में बोकारो रेलवे स्टेशन पर 9 से 15 मार्च तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक ट्रैक, सिग्नल और बिजली व्यवस्था के आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए लिया जा रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर बोकारो, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले दैनिक रेल यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस अवधि में कुछ मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। आद्रा–भागा–आद्रा मेमू (68077/68078) 9, 10, 11 और 15 मार्च को नहीं चलेगी। वहीं आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089) तथा भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह मेमू (68079/68080) 10, 13 और 15 मार्च को रद्द रहेंगी। इसके अलावा झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस (18019/18020) भी 10 मार्च को रद्द कर दी गई है। इन ट्रेनों से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री सफर करते हैं, इसलिए उनके सामने वैकल्पिक व्यवस्था की चुनौती खड़ी हो सकती है। कुछ ट्रेनों के मार्ग और परिचालन में बदलाव कुछ ट्रेनों के मार्ग और परिचालन में भी बदलाव किया गया है। टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू (68056/68060) 10 मार्च को आद्रा तक ही संचालित होगी और आद्रा–आसनसोल खंड में इसकी सेवा रद्द रहेगी। इसी तरह बर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) भी 10 मार्च को गोमो तक ही चलेगी और गोमो–हटिया खंड में इसका परिचालन बंद रहेगा। टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस (18601) को 11 और 14 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से चलाया जाएगा। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव बोकारो के यात्रियों के लिए बोकारो–आसनसोल मेमू पैसेंजर (63591) 9 से 14 मार्च तक बोकारो से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। धनबाद–झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस (18020) भी कई दिनों तक धनबाद से एक घंटे विलंब से खुलेगी। इसके अलावा हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 10 और 11 मार्च को हटिया से 60 मिनट की देरी से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार नई दिल्ली–पुरी एक्सप्रेस (12802) को भी 9 से 15 मार्च के बीच राजाबेरा–बोकारो सेक्शन में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp