बोकारो होकर चलने वाली ट्रेनों में बदलाव:1 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस दो दिन बोकारो तक सीमित

Date:


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में प्रस्तावित संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण बोकारो होकर चलने वाली कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह ब्लॉक 1 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य किए जाने हैं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। ब्लॉक की अवधि में कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है। 23 और 24 फरवरी को ट्रेन संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस बोकारो स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ होगी। इन दोनों दिनों में बोकारो–धनबाद–बोकारो खंड पर इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी। इससे धनबाद जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई दिल्ली–पुरी एक्सप्रेस भी नियंत्रित रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 25 फरवरी से 1 मार्च तक ट्रेन संख्या 18020 धनबाद–झाड़ग्राम मेमू धनबाद से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। इसका सीधा असर बोकारो पहुंचने के निर्धारित समय पर पड़ेगा। इसी तरह बोकारो–आसनसोल खंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 63591 बोकारो–आसनसोल मेमू भी उक्त अवधि में प्रतिदिन एक घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। इसके अतिरिक्त 25 फरवरी से 1 मार्च के बीच ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली–पुरी एक्सप्रेस को राजाबेरा–बोकारो खंड में 30 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है, यदि ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हो। इससे बोकारो स्टेशन पर इसके ठहराव की अवधि बढ़ सकती है और आगे के समय में भी बदलाव संभव है। यात्रियों से अपडेट लेकर यात्रा की अपील रेलवे प्रशासन ने बताया कि 24 और 25 फरवरी को आसनसोल–पुरुलिया मेमू सहित अन्य मेमू सेवाएं रद्द रहेंगी। इससे बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद रेल सेवाएं और अधिक सुरक्षित तथा सुचारु रूप से संचालित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंगाल में SIR के लिए 250 न्यायिक अधिकारी तैनात, 50 लाख वोटरों के दस्तावेजों का होना है सत्यापन

मुख्य बातेंप्रत्येक विधानसभा के लिए एक न्यायिक अधिकारी नियुक्तबहुत...

Priya Pidaparty- A Phenomenal Talent on Smule from A.P.

Introduction A big thanks to many peers whose enthusiastic help...
Join Us WhatsApp